अब ट्रूकॉलर व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप में भी अनजान नंबरों को पहचान लेगा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 मई 2016 16:44 IST
कई स्मार्टफोन यूज़र के लिए ट्रूकॉलर ऐप किसी वरदान से कम नहीं। यह ऐप अनजान फोन नंबर से आने वाले फोन कॉल की पहचान कर लेता है जिसकी मदद से यूज़र स्पैम और परेशान करने वाले टेलीमार्केटिंग कॉल से छुटकारा पा सकते हैं। अब तक यूज़र इस ऐप की मदद से सिर्फ फोन पर आने वाले कॉल के ही बारे में पूरी तरह से जान पाते थे। अब ट्रूकॉलर के एंड्रॉयड ऐप में नया फ़ीचर दिया गया है। यह ऐप अब व्हाट्सऐप, लाइन, वाइबर या टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप में भी अनजान नंबरों की पहचान करेगा।
 

इस फ़ीचर को आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है। ट्रूकॉलर की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद जनरल सेक्शन में जाकर मैसेजिंग ऐप्स वाले विकल्प को इनेबल कर दें। यह विकल्प आपको ऑटो सर्च में मिलेगा।
 

हमने इस फ़ीचर को एक्टिवेट करके इसकी जांच भी की। हमने अपने फोनबुक से एक जान-पहचान के शख्स का नंबर डिलीट कर दिया और उसे व्हाट्सऐप पर कॉल करने को कहा। जैसा कि फोन कॉल के साथ होता है, व्हाट्सऐप पर कॉल आते ही एक ट्रूकॉलर नोटिफिकेशन मिला जिसमें उस नंबर की पहचान बताई गई थी। ट्रकॉलर ऐप इन मैसेजिंग ऐप में अनजान नंबर से मैसेज आने पर भी उसे भेजने वाले की पहचान कर लेगा।

इस फ़ीचर को फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध कराया गया है। उम्मीद है कि इसे अन्य प्लेटफॉर्म के लिए भी रिलीज किया जाएगा।
Advertisement

याद रहे कि ट्रूकॉलर ने हाल ही में स्मार्ट कॉल हिस्ट्री और एवेलेब्लिटी जैसे फ़ीचर के लिए नया अपडेट जारी किया था। इससे पहले कंपनी ने अपने डायलर ऐप को ट्रूकॉलर ऐप में इंटिग्रेट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Truecaller App, App, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.