ट्रूकॉलर ऐप अब हिंदी में दिखाएगा फोन करने वालों का नाम

ट्रूकॉलर ऐप अब हिंदी में दिखाएगा फोन करने वालों का नाम
विज्ञापन
ट्रूकॉलर ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसने अपने पॉपुलर ऐप में एक नया फ़ीचर जोड़ा है जिसकी मदद से कॉलर आईडी फंक्शन रियल टाइम में हिंदी में ट्रांसलेट (अनुवाद) होगा।

(पढ़ें: ट्रूकॉलर से ऐसे हटा सकते हैं अपना फोन नंबर)

नया हिंदी ट्रांसलिटरेशन फ़ीचर ट्रूकॉलर ऐप को अपडेट करने पर मिलेगा और इसे इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को सेटिंग्स में जाकर हिंदी भाषा के विकल्प को एक्टिव करना होगा। यह फ़ीचर एक्टिव हो जाने के बाद कॉल आने पर आप कॉलर का नाम और अन्य जानकारियां हिंदी में देख पाएंगे। पहले अगर आपको कॉल आने पर 'Sushil' दिखता था तो अब कॉलर आईडी में 'सुशील' दिखेगा।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि ट्रांसलिटरेशन फ़ीचर फिलहाल उन एंड्रॉयड डिवाइस पर उपलब्ध होगा जिनमें ट्रूकॉलर वर्ज़न 6.1 इंस्टॉल है। गूगल प्ले पर ट्रूकॉलर ऐप की लिस्टिंग पेज से पता चला है कि यह मंगलवार को अपडेट किया गया था। हालांकि, इसमें हिंदी ट्रांसलिटरेशन के सपोर्ट का ज़िक्र नहीं है।

नए फ़ीचर के बारे में ट्रूकॉलर के कंट्री मैनेजर (भारत) करी कृष्णमूर्ति ने कहा, "हमारे रिसर्च से पता चला कि कौन कॉल कर रहा है? यह पता चल जाने पर यूज़र एक्सपीरियंस बेहद ही शानदार हो जाता है। हम हिंदी भाषी मार्केट के लिए कुछ नया करने जा रहे हैं। हमने यह नया फ़ीचर दिया है जिसे यूज़र अपनी इच्छा अनुसार एक्टिव कर सकते हैं।"

यह तो साफ है कि हिंदी ट्रांसलिटरेशन फ़ीचर के जरिए कंपनी भारत में अपने 1 करोड़ यूज़र के बीच पैठ और मजबूत करना चाहती है। पिछले महीने, कंपनी ने जानकारी दी थी कि भारत में उसके कुल 1 करोड़ यूज़र हो गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »