Truecaller से अपने नंबर व नाम को ऐसे हटाएं

ट्रूकॉलर सभी यूज़र के स्मार्टफोन के एड्रेस बुक के जरिए कॉन्टेक्ट डिटेल तैयार करता है। हो सकता है कि आपने इस ऐप को कभी इस्तेमाल ना किया हो लेकिन फिर भी आपका नंबर व नाम ट्रूकॉलर के डेटाबेस में मौज़ूद हो। क्योंकि हो सकता है इससे पहले आपका नंबर कोई और इस्तेमाल कर रहा हो और उसने ट्रूकॉलर पर अपना डेटाबेस स्टोर किया हो।

Truecaller से अपने नंबर व नाम को ऐसे हटाएं
विज्ञापन
ट्रूकॉलर को दुनियाभर में करोड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं। और आपने भी शायद इसका इस्तेमाल किया ही होगा। अगर नहीं किया है तो हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं। जब भी कोई अनजान नंबर से आपको फोन करता है तो ट्रूकॉलर ऐप आपको उस यूज़र की पहचान बता देता है। ट्रूकॉलर सभी यूज़र के स्मार्टफोन के एड्रेस बुक के जरिए कॉन्टेक्ट डिटेल तैयार करता है। हो सकता है कि आपने इस ऐप को कभी इस्तेमाल ना किया हो लेकिन फिर भी आपका नंबर व नाम ट्रूकॉलर के डेटाबेस में मौज़ूद हो। क्योंकि हो सकता है इससे पहले आपका नंबर कोई और इस्तेमाल कर रहा हो और उसने ट्रूकॉलर पर अपना डेटाबेस स्टोर किया हो।

(पढ़ें: ट्रूकॉलर ऐप अब हिंदी में दिखाएगा फोन करने वालों का नाम)

हर किसी को यह नहीं पता, लेकिन ट्रूकॉलर ऐप कुछ फिक्स्ड लाइन फोन के पते को भी बताता है। अगर किसी ऑफिस एड्रेस से कोई टेलीमार्केटर और स्पैम कॉल आया हो तो दिक्कत की बात नहीं। लेकिन आप कभी नहीं चाहोगे कि किसी शख्स को आपके घर का पता मालूम हो जाए, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि आप उसने कॉल किया। सच है कि ट्रूकॉलर सार्वजनिक डेटा स्टोर से ही यह जानकारी हासिल करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी शख्स को आपको लैंडलाइन नंबर पता हो। इसके अलावा वे सार्वजनिक क्षेत्र में उपलब्ध फोनबुक के रजिस्टर किए हुए पते को जान लें। या फिर गूगल में आपके लैंडलाइन नंबर को डालकर आपका पता जाना लिया जाए।


ऐसे में आप चाहेंगे कि आपक नंबर ट्रूकॉलर के डेटाबेस से हट जाए। ध्यान रहे कि अगर आप इस ऐप को इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने नंबर को इस सर्विस से नहीं हटा सकते। आपको नंबर को हटाने के लिए अपने अकाउंट को बंद करना पडे़गा। अगर आप अपना नंबर हटाकर दूसरों का कॉन्टेक्ट डिटेल जानना चाह रहे थे तो ऐसा संभव नहीं।

आईफोन, एंड्रॉयड या विंडोज मोबाइल पर आप इस तरह से अपने ट्रूकॉलर अकाउंट को डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

Truecaller अकाउंट बंद करने के लिए यह करें

एंड्रॉयड
ऐप खोलें> ऊपर में बायें किनारे पर पीपुल आइकन पर टैप करें> सेटिंग्स > अबाउट  > डीएक्टिवेट अकाउंट।

आईफोन
ऐप खोलें> टॉप में दायीं तरफ बने गियर आइकन पर टैप करें > अबाउट ट्रूकॉलर > नीचे जाएं > फिर ट्रूकॉलर को डीएक्टिवेट करें।

विंडोज मोबाइल
ऐप खोलें, फिर निचले हिस्से में दायें किनारे पर दिख रहे तीन डॉट वाले आइकन को टैप करें > सेटिंग्स > हेल्प > अकाउंट डीएक्टिवेट करें।

ट्रूकॉलर अकाउंट को बंद करने के बाद आप इस सर्विस से अपने नंबर को हटा सकते हैं। इसके लिए यह करना होगा...

ट्रूकॉलर से नंबर हटाने का तरीका

1. ट्रूकॉलर के अनलिस्ट पेज पर जाएं।

2. देश कोड के साथ अपना नंबर डालें। उदाहरण के तौर पर- +911140404040 या +919999999999

3. अनलिस्ट करने के लिए विकल्प चुनकर कारण बताएं। अगर आप चाहते हैं तो अन्य फॉर्म में कोई और वजह भी बता सकते हैं।

4. वेरफिकेशन कैप्चा को डालें।

5. अनलिस्ट पर क्लिक करें।

ट्रूकॉलर का कहना है कि वह अनलिस्ट रिक्वेस्ट मिलने के 24 घंटे के अंदर इन नंबर को हटा देता है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका नंबर हमेशा के लिए इस सर्विस में मौजूद नहीं रहेगा। हमने अपने नंबर को एक साल पहले हटाया था। इस दौरान हमने कभी भी ट्रूकॉलर का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन हमारा नंबर एक बार फिर इस सर्विस पर दिखने लगा। ऐसे में सही उपाय  होगा कि आप ट्रूकॉलर इस्तेमाल करने वाले जान-पहचान के किसी शख्स से जांच करते रहें कि आपका कॉन्टेक्ट डिटेल दिखता है या नहीं। अगर नहीं दिखता है तो आप अपने नंबर को ट्रूकॉलर से हटाने में कामयाब रहे। अगर दिखता है तो आप हमेशा ट्रूकॉलर से अपने नंबर को हटाने की मांग कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »