Truecaller एंड्रॉयड ऐप में आया बैकअप फ़ीचर, रीस्टोर होंगे कॉन्टेक्ट व कॉल हिस्ट्री

ट्रूकॉलर ने सोमवार को एक नया फ़ीचर 'बैकअप फॉर एंड्रॉयड' लॉन्च कर दिया। लेटेस्ट फ़ीचर के जरिए यूज़र को बैकअप और कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री, ब्लॉक लिस्ट को रीस्टोर किया जा सकता है। इसके लिए गूगल ड्राइव की सेटिंग में जाना होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जनवरी 2018 10:10 IST
ट्रूकॉलर ने सोमवार को एक नया फ़ीचर 'बैकअप फॉर एंड्रॉयड' लॉन्च कर दिया। लेटेस्ट फ़ीचर के जरिए यूज़र को बैकअप और कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री, ब्लॉक लिस्ट को रीस्टोर किया जा सकता है। इसके लिए गूगल ड्राइव की सेटिंग में जाना होगा। कंपनी का कहना है कि ट्रूकॉलर बैकअप विकल्प से यूज़र को अपना स्मार्टफोन बदलने, नया सिम कार्ड पाने या हैंडसेट रीसेट करने व ऐप दोबारा इंस्टॉल करने के दौरान मदद मिलेगी।

ट्रूकॉलर ने बताया कि नया बैकअप फ़ीचर अगले कुछ दिनों में एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है, ''सिर्फ एक बटन पर क्लिक करने से, ट्रूकॉलर आपके सभी कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री, कॉल लॉग, ब्लॉक लिस्ट को किसी फाइल की सेटिंग प्रीफरेंस में जाकर गूगल ड्राइव पर स्टोर किया जा सकेगा।'' जिन यूज़र के पास गूगल ड्राइव अकाउंट नहीं है, उन्हें अगली बार ऐप अपडेट करने पर ड्राइव अकाउंट क्रिएट करने को कहा जाएगा। अगली बार ट्रूकॉल ऐप अपडेट करने पर यूज़र को बैकअप का सेटअप करना होगा। इसके अलावा, यूज़र अपनी सुविधा के अनुसार, डेली, वीकली, मंथली या नेवर का विकल्प बैकअप के लिए चुन सकते हैं।

डेटा रीस्टोर करने की बात करें तो, यूज़र को ट्रू कॉलर को अपने गूगल ड्राइव अकाउंट का एक्सेस देना होता है और आपका पिछला सेव किया हुआ डेटा रीस्टोर हो जाएगा। इसके अलावा, ऐप ने ट्रूकॉलर कॉन्टेक्ट्स नाम का भी एक फ़ीचर ज़ारी किया है। इस फ़ीचर के साथ यूज़र हर कॉल व एसएमएस के अलावा ट्रांज़ेक्शन वाले नंबर को स्टोर कर लेता है। इस फ़ीचर की सहायता से यूज़र कई महीनों पुराने उन नंबरों को भा एक्सेस कर सकते हैं जिन्हें उन्होंने सेव नहीं किया था।

पिछले सप्ताह ही ट्रूकॉलर ने अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए कई नए फ़ीचर ज़ारी किए थे। नए फ़ीचर में ओटीपी को कॉपी करने व फ्लैश मैसेजिंग को बेहतर करने जैसे विकल्प शामिल थे। Simple Copy OTP फ़ीचर के साथ ट्रूकॉलर ने यूज़र को एक टैप पर ही अपने हैंडसेट पर मिली नोटिफिकेशन से ओटीपी कॉपी करने का विकल्प मिलता है। कंपनी ने नए पॉलिश्ड डिज़ाइन के साथ फ्लैश मैसेजिंग को और बेहतर बनाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.