Truecaller ने जारी किया नया AI फीचर, स्पैम कॉल्स से देगा बेहतर प्रोटेक्शन

Truecaller ऐप पर पेमेंट करने वाले ग्राहक नए फीचर सर्च करने के लिए सेटिंग्स> ब्लॉक पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Truecaller ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पेश किया है।
  • Truecaller स्पैम कॉल को ऑटोमैटिक तौर पर ब्लॉक कर देगा।
  • Truecaller का नया फीचर स्पैमर से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।

75 रुपये प्रति माह में Truecaller की मेंबरशिप मिल सकती है।

Photo Credit: Truecaller

Truecaller ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पेश किया है जो सभी स्पैम कॉल को ऑटोमैटिक तौर पर ब्लॉक कर देगा और स्पैमर से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। यह फीचर सिर्फ इसके एंड्रॉइड ऐप पर उपलब्ध है, स्पैम कॉल के लिए एक नया 'मैक्स' प्रोटेक्शन जोड़ा गया है। इसे एक प्रीमियम फीचर के तौर पर लाया जा रहा है और यह सिर्फ ऐप के भुगतान करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। खासतौर पर ट्रूकॉलर भारत में कॉल रिकॉर्डिंग और AI-पावर्ड ट्रांस्क्रिप्शन फीचर पेश करने के एक महीने से भी कम समय बाद यह नया फीचर आया है।

Truecaller ऐप पर पेमेंट करने वाले ग्राहक नए फीचर सर्च करने के लिए सेटिंग्स> ब्लॉक पर जा सकते हैं। पहले यह सेटिंग यूजर्स को चुनने के लिए दो टैब - ऑफ और बेसिक की पेशकश करती थी। जब ऑफ पर सेट किया जाता है तो स्पैम कॉलर्स की पहचान की जाती है, लेकिन उन्हें ब्लॉक नहीं किया जाता है और बेसिक मोड में ऐप ऑटोमैटिक तौर पर उन नंबरों से कॉल को ब्लॉक कर देता है, जिनकी बड़े स्तर पर स्पैमर के तौर पर रिपोर्ट की गई है। अब मैक्स लेबल वाला एक नया टैब है।
Advertisement

मैक्स का चयन करने पर ऐप ऑटोमैटिक तौर पर सभी स्पैमर्स की कॉल को ब्लॉक कर देगा। यह सेटिंग एक चेतावनी भी देती है कि यह कुछ वैध बिजनेस की कॉल को ब्लॉक कर सकती है। टेकक्रंच के साथ बातचीत में ट्रूकॉलर में सर्च के प्रेसिडेंट कुनाल दुआ ने बताया कि कंपनी ने स्पैम नंबर की पहचान करने के लिए कई मार्केट में कई दर्जन एल्गोरिदम की टेस्टिंग की और फिचर फीचर को लागू करने के लिए अपने AI सिस्टम का इस्तेमाल किया। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने फीचर में सुधार करने के लिए यूजर्स का फीडबैक लिया है और वह ऐसा आगे ऐसा करता रहेगा।

हालांकि, इस फीचर में एक चेतावनी है कि यूजर्स कुछ वैध कॉल्स से अछूते रह सकते हैं और कंपनी यूजर्स का फीडबेक लेने का वादा करती है, कंपनी ने स्पैम कॉल की पहचान करने की अपनी मैथड का खुलासा नहीं किया है। यूजर्स के पास कॉल को स्पैम के तौर पर रिपोर्ट करने का ऑप्शन होता है, लेकिन यह साफ नहीं है कि ट्रूकॉलर ऐसे नंबरों की पहचान करने के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल करता है या नहीं।
Advertisement

AI-पावर्ड मैक्स स्पैम ब्लॉकिंग फीचर सिर्फ ट्रूकॉलर के एंड्रॉइड ऐप पर उपलब्ध है, क्योंकि iOS कॉलर आईडी ऐप्स को स्पैमर स्टेटस को ट्रैक करने या उन नंबर को ऑटोमैटिक तौर पर ब्लॉक करने की सुविधा नहीं देता है। हालांकि, इसे एक्सेस करने के लिए यूजर्स को ट्रूकॉलर के प्रीमियम प्लान की मेंबरशिप लेनी होगी। भारत में मेंबरशिप 75 रुपये की मंथली प्लान और 529 रुपये सालाना प्लान पर उपलब्ध है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Truecaller, Truecaller Features, Spam Calls

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.