TikTok करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान!

अन्य सोशल मीडिया पोर्टल की तरह ही TikTok भी बाहरी सर्वर या कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क्स (CDN) पर निर्भर करता है ताकि उसका डेटा का भंडार डिलीवर किया जा सके और टिकटॉक का यह सीडीएन असुरक्षित HTTP का इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2020 10:34 IST
ख़ास बातें
  • डेवलपर्स का है दावा, TikTok कर रहा है असुरक्षित HTTP का इस्तेमाल
  • आसानी से एक्सेस हासिल किए जा सकते हैं यूज़र्स के अकाउंट
  • टिकटॉक यूज़र्स की वीडियो को किसी अन्य वीडियो से बदला भी जा सकता है

TikTok iOS वर्ज़न 15.5.6 और Android वर्ज़न 15.7.4 वाले यूज़र्स की प्राइवेसी खतरे में!

TikTok को लेकर दो डेवलपर्स ने दावा किया है कि कंपनी अपने डेटा के भंडार को भेजने के लिए असुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करती है, जिससे टिकटॉक यूज़र्स की गोपनीयता जोखिम में पड़ रही है। ये दोनों iOS डेवलपर्स हैं और इनका कहना है कि TikTok कथित तौर पर मीडिया कंटेंट को डाउनलोड करने के लिए "असुरक्षित एचटीटीपी का इस्तेमाल करता है, जो यूज़र्स की गोपनीयता को खतरे में डालता है। आसान शब्दों में समझाएं तो, यदि HTTP में आने जाने वाला ट्रैफिक अनएन्क्रिप्टेड यानी असुरक्षित हो तो उसे हैकर्स आसानी से ट्रैक कर सकते हैं और यहां तक ​​कि उस डेटा को बदल भी सकते हैं। इसका मतलब है कि TikTok यूज़र्स के डेटा को उनके वॉच हिस्ट्री सहित हैकर्स द्वारा एक्सेस किया जा सकता है। बता दें कि दोनों डेवलपर्स द्वारा टिकटॉक में हो रही इस सुरक्षा लापरवाफी को लेकर कंपनी ने फिलहाल किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया है।

TikTok ऐप ने हाल ही में Google Play Store पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया है। यदि दोनों डेवलपर्स की सुरक्षा में लापरवाही की यह बात सच होती है तो जाहिर सी बात है कि इस समय करोड़ो लोगों की प्राइवेसी खतरे में है।
Advertisement

डेवलपर्स, तलाल हज बेरी और टॉमी मिस्क ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि असुरक्षित HTTP के उपयोग करने के कारण, हैकर्स "TikTok यूज़र्स द्वारा साझा की गई वीडियो को अपनी मनचाही किसी अन्य वीडियो के साथ बदल सकते हैं, भले भी वो वीडियो वेरिफाइड अकाउंट से ही क्यों ना हो। डेवलपर्स ने यह भी बताया है कि यह लापरवाही यूज़र्स की वॉच हिस्ट्री को भी उजागर कर सकती है।

टिकटॉक यूज़र्स की सुरक्षा के खतरे को लेकर अपने ब्लॉग पोस्ट में डेवलपर्स ने आगे कहा है कि किसी भी अन्य सोशल मीडिया पोर्टल की तरह ही TikTok भी बाहरी सर्वर या कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क्स (CDN) पर निर्भर करता है ताकि उसका डेटा का भंडार डिलीवर किया जा सके। पोस्ट में कहा गया है कि टिकटॉक का CDN वीडियो और अन्य मीडिया डेटा ट्रांसफर करने लिए अनएन्क्रिप्टेड (असुरक्षित) HTTP का विकल्प चुनता है।
Advertisement

इसका सीधा मतलब यह है कि जो कोई भी वाई-फाई राउटर से गुजरने वाले इस नेटवर्क ट्रैफ़िक को देख सकता है, वह टिकटॉक के सर्वर से आने वाली जानकारी को भी आसानी से पढ़ सकता है और इसे यूज़र्स के बिना पता चले किसी अन्य वीडियो के साथ बदल सकता है।
Advertisement

डेवलपर्स का कहना है कि फिलहाल यह कमी केवल TikTok के एक वर्ज़न पर चल रही है, जिसमें iOS वर्ज़न 15.5.6 और Android वर्ज़न 15.7.4 शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.