• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • #ResignModi पोस्ट Facebook पर ब्लॉक होने से मचा हंगामा, कंपनी ने कहा गलती से हुआ...

#ResignModi पोस्ट Facebook पर ब्लॉक होने से मचा हंगामा, कंपनी ने कहा गलती से हुआ...

Facebook के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी कि हैशटैग #ResignModi को गलती से ब्लॉक कर दिया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी सफाई दी कि भारत सरकार के कहने पर यह कदम नहीं उठाया गया है और न ही उनके कहने पर इसे दोबारा रीस्टोर किया गया है।

#ResignModi पोस्ट Facebook पर ब्लॉक होने से मचा हंगामा, कंपनी ने कहा गलती से हुआ...
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया के माध्यम से लोग निकाल रहे सरकार पर अपना गुस्सा
  • #ResignModi हैशटैग लोगों के इसी गुस्से का नतीजा है
  • Facebook ने कई घंटों के लिए ब्लॉक किया यह हैशटैग
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते केस और स्थिति को ठीक से न संभाल पाने की वजह से देशभर में केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है। लोग अपना गुस्सा सोशल मीडिया के माध्यम से निकाल रहे हैं। कई लोगों ने #ResignModi हैशटैग चलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे तक की मांग कर डाली। हालांकि, लोगों द्वारा किए जा रहे इस ट्रेंड को अचानक ही 28 अप्रैल को Facebook द्वारा ब्लॉक कर दिया गया। जी हां, कुछ यूज़र्स ने पाया कि फेसबुक ने हैशटैग #ResignModi को ब्लॉक कर दिया है, जिस वजह से उनके कई पोस्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। फिर क्या लोगों ने ट्वीट के माध्यम से फेसबुक के खिलाफ हल्ला बोल दिया। विवाद बढ़ता देख फेसबुक ने कुछ घंटों बाद उस हैशटैग को दोबारा रीस्टोर कर दिया।
 

Facebook के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी कि हैशटैग #ResignModi को गलती से ब्लॉक कर दिया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी सफाई दी कि भारत सरकार के कहने पर यह कदम नहीं उठाया गया है और न ही उनके कहने पर इसे दोबारा रीस्टोर किया गया है। फेसबुक ने इसे महज एक गलती करार दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि फेसबुक कई कारणों से हैशटैग को समय-समय पर ब्लॉक करता है, कुछ मैनुअली ब्लॉक किए जाते हैं तो ज्यादातर ऑटोमैटिक इंटरनल गाइडलाइन्स के आधार पर ब्लॉक होते हैं।  

गौरतलब है कि कोरोनोवायरस की ताज़ा लहर ने हाल ही के कुछ हफ्तों में भारत की स्थिति को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रोज़ाना लाखों कोरोना वायरस महामारी के मामले सामने आ रहे हैं, लोगों को ऑक्सीज़न की कमी हो रही है। हालांकि, अस्पतालों में न तो मरीज़ों के लिए बेड्स हैं और न ही पर्याप्त रूप से ऑक्सीज़न। ऑक्सीज़न की कमी से रोज़ाना लाखों लोगों की मौत हो रही है, जिसका अंदाजा श्मशान में होती कमी से लगाया जा सकता है। भारत के मौजूदा हालत का जिम्मेदार भारत सरकार को माना जा रहा है, जो समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पाने में नाकमियाब साबित हुई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, ResignModi, Narendra Modi, COVID 19

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »