ट्रेन टिकट बुक करने पर 3% का डिस्काउंट, यहांं से करें बुक

RailOne ऐप से अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट बुक करने वालों के लिए रेलवे मंत्रालय ने 3% की सीधी छूट का ऐलान किया है। यह फायदा सभी डिजिटल पेमेंट मोड पर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 08:41 IST
ख़ास बातें
  • RailOne ऐप से अनरिजर्व्ड टिकट पर सभी डिजिटल पेमेंट पर छूट
  • 14 जनवरी से 6 महीने तक लागू रहेगा रेलवे का नया ऑफर
  • डिजिटल टिकट बुकिंग बढ़ाने के लिए रेलवे मंत्रालय का बड़ा फैसला

RailOne ऐप आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, PNR स्टेटस, ट्रेन ट्रैकिंग आदि सुविधाएं देता है

Photo Credit: App Store

रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए नए साल की शुरुआत के साथ एक राहत भरी खबर आई है। रेलवे मंत्रालय ने अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने वाले यात्रियों को डिजिटल पेमेंट पर सीधे छूट देने का फैसला किया है। अब RailOne ऐप के जरिए अनरिजर्व्ड टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा, चाहे पेमेंट किसी भी डिजिटल मोड से किया जाए। हालांकि फिलहाल ऑफर को सीमित समय के लिए पेश किया गया है। रेल मंत्रालय ने सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) को जरूरी बदलाव लागू करने के आदेश दे दिए हैं।

अब रेल से यात्रा करने वाले चुनिंदा लोगों को टिकट बुकिंग पर 3% का ऑफ मिलने जा रहा है। यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक कुल छह महीने के लिए लागू रहेगा। अभी तक यह फायदा सिर्फ R-wallet से पेमेंट करने पर ही मिलता था, लेकिन नए फैसले के बाद ज्यादा यात्रियों को डिजिटल बुकिंग की ओर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

रेलवे मंत्रालय ने इस फैसले की जानकारी एक पत्र के जरिए दी है, जिसे Centre for Railway Information System (CRIS) को भी भेजा गया है। इसमें RailOne ऐप के सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय ने साफ किया है कि डिजिटल टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि RailOne ऐप पर अनरिजर्व्ड टिकट बुक करते समय सभी डिजिटल पेमेंट मोड पर 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही, CRIS को मई महीने में इस स्कीम पर फीडबैक देने के लिए भी कहा गया है, ताकि आगे इसे जारी रखने या इसमें बदलाव पर विचार किया जा सके।

रेलवे अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौजूदा सिस्टम में R-wallet से टिकट खरीदने पर मिलने वाला 3 प्रतिशत कैशबैक पहले की तरह जारी रहेगा। हालांकि, नया 3 प्रतिशत डिस्काउंट सिर्फ RailOne ऐप पर ही मिलेगा और किसी अन्यऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अनरिजर्व्ड टिकट खरीदने पर यह सुविधा लागू नहीं होगी।

Advertisement

RailOne ऐप एक ही जगह पर आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, PNR स्टेटस, ट्रेन की लाइव लोकेशन, कोच पोजिशन, फूड बुकिंग, शिकायत/फीडबैक, पार्सल ट्रैकिंग सहित कई अन्य सुविधाएं देता है।

RailOne ऐप पर 3% डिस्काउंट कब से लागू होगा?

RailOne ऐप पर यह 3 प्रतिशत डिस्काउंट 14 जनवरी 2026 से लागू होगा और 14 जुलाई 2026 तक चलेगा।

क्या यह छूट हर तरह के ट्रेन टिकट पर मिलेगी?

नहीं, यह ऑफर सिर्फ अनरिजर्व्ड (जनरल) ट्रेन टिकट बुक करने पर ही लागू है।

Advertisement

किन पेमेंट मोड्स पर 3% डिस्काउंट मिलेगा?

RailOne ऐप पर UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य सभी डिजिटल पेमेंट मोड्स पर यह छूट मिलेगी।

क्या यह ऑफर IRCTC या किसी और ऐप पर भी मिलेगा?

नहीं, यह 3 प्रतिशत डिस्काउंट सिर्फ RailOne ऐप के जरिए बुक किए गए अनरिजर्व्ड टिकट्स पर ही उपलब्ध है।

R-wallet से टिकट बुक करने पर क्या अलग से फायदा मिलेगा?

नहीं, R-wallet पर पहले से मिलने वाला 3% कैशबैक जारी रहेगा, लेकिन अब सभी डिजिटल पेमेंट पर भी सीधा डिस्काउंट मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.