गूगल का नेक्सस लॉन्चर बना पिक्सल लॉन्चर, डाउनलोड के लिए उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 सितंबर 2016 13:27 IST
ख़ास बातें
  • गूगल नेक्स लॉन्चर को अब पिक्सल लॉन्चर बना दिया गया है
  • पिक्सल लॉन्चर नई पिक्सल डिवाइस में दिया जाएगा
  • पिक्सल लॉन्चर 4 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है
गूगल के नेक्सस लॉन्चर के डिज़ाइन को पूरी तरह से बदलते हुए इसकी रीब्रंडिंग कर दी गई है। नेक्सस डिवाइस में डिफॉल्ट लॉन्चर के तौर पर मिलने वाला यह लॉन्चर थर्ड पार्टी स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध है। अब इसे पिक्सल लॉन्चर नाम दिया गया है। नए लॉन्चर की जानकारी लीक हो गई है और इसके आने वाले पिक्सल ब्रांड स्मार्टफोन में मिलने की उम्मीद है।

नए लॉन्चर के बारे में हुए इस लीक से पता चलता है कि गूगल ने नेक्सस ब्रांडिंग बंद कर दी है। और कंपनी अपने पिक्सल ब्रांड के तहत नए एंड्रॉयड 7.0 नूगा से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। गूगल द्वारा 4 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने की भी खबरें है। इस इवेंट में नए हार्डवेयर को पेश किया जा सकता है।
Advertisement

मोबाइल डेवलेपर  LlabTooFeR ने नए पिक्सल लॉन्चर के कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इन कथित तस्वीरों में आने वाले पिक्सल डिववाइस में नया इंटरफेस देखा जा सकता है। जो लोग नए पिक्सल लॉन्चर के लिए इंतज़ार नहीं करना चाहते वे ज़िप वाले लॉन्चर एपीके और वॉलपेपर पिकर एपीके डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी फंक्शनालिटी के लिए (गूगल नाउ पेन सहित) यूज़र को एपीके को सिस्टम में इंस्टॉल करना होगा। अगर यूज़र ने नेक्सस लॉन्चर के लिए भी यही इंस्टॉलेशन प्रक्रिया परफॉर्म की थी तब उन्हें सिर्फ एपीके को एक अपग्रेड के तौर पर इंस्टॉल करना होगा। अभी, इस लॉन्चर को सपोर्ट करने के लिए सभी जरूरी बातों का पता नहीं लगा है। और यूज़र सिर्फ अपने रिस्क पर ही एपीके इंस्टॉल करें।

नए पिक्सल लॉन्चर की बात करें तो, इसका डिज़ाइन नेक्सस लॉन्चर की तरह ही साधारण है। एक लीक स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि पिक्सल लॉन्चर से लैस डिवाइस वर्जन 7.1-एक्सएक्स पर चल रहा है। इससे पिछली खबरों की तरह ही नए पिक्सल डिवाइस का एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने का पता लगता है। एक दूसरे ट्वीट में इस लॉन्चर के 'बेहद स्पष्ट और तेज यूआई' होने की बात कही गई है।
Advertisement

एंड्रॉयड पुलिस ने लिखा है कि नया पिक्सल लॉन्चर नए गूगल कैलेंडर आइकन के साथ आता है जिसमें तारीख इंटिग्रेटेड है। इसके अलावा एक दूसरा बड़ा बदलाव पारदर्शी नेविगेशन बार है।
Advertisement

खबरों के मुताबिक, आने वाले गूगल स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च के समय अभी बाजार में उपलब्ध नेक्सस डिवाइस से ज्यादा होगी। 5 इंच 'सेलफिश' स्मार्टफोन को 449 डॉलर (करीब 30,000 रुपये) और 5.5 इंच 'मर्लिन' स्मार्टफोन 599 डॉलर (करीब 40,100 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

पिक्सल फोन के अलावा गूगल द्वारा एक नया 7 इंच पिक्सल टैबलेट भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस टैबलेट के हुवावे द्वारा बनाए जाने की खबरें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pixel, Pixel Launcher, Google, Nexus, Nexus Launcher

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.