गूगल लाया फोटोस्कैन ऐप, अब अपनी पुरानी तस्वीरों को बनाएं डिजिटल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2016 12:17 IST
गूगल आपकी पुरानी प्रिंट तस्वीरों को डिजिटल करना चाहता है। और गूगल की कोशिश हैं कि इन तस्वीरों को देखना एक ऐप खोलने जितना आसान हो।

गूगल का फोटोस्कैन ऐप आईफोन व एंड्रॉयड ऐप के लिए उपलब्ध है। यह ऐप तस्वीरें लेने के लिए आपके फोन के कैमरा का इस्तेमाल करेगा। और इसके बाद इन्हें किसी पैनोरमा शॉट की तरह एक साथ बांध देगा। गूगल का कहना है कि ऐप की मदद से एक प्रिंट तस्वीर को कैमरे से कैद कर डिजिटाइज किया जा सकता है।  

इसके अलावा यह ऐप भद्दी हो गई तस्वीरों में कलर रीस्टोर करने के लिए थोड़े बहुत बदलाव भी करेगा। अगर फोटो प्रिंट किनारों पर मुड़ा हुआ है तो ऐप तस्वीर को एक साथ कर देगा।

फोटोस्कैन ऐप की प्रोडक्ट मैनेजर जूलिया विन ने कहा कि, ट्रेडिशनल स्कैनर के साथ तस्वीरों को स्कैन करने में वक्त लगता है। जबकि थर्ड पार्टी द्वारा डिजिटाइज करने के लिए पैसे चुकाने होते हैं और तस्वीरों से भी कुछ समय के लिए अलग रहना पड़ता है। इसके अलावा उनके खोने और खराब होने का डर भी रहता है।
Advertisement


गूगल ने इस मुफ्त ऐप को मंगलवार को जारी किया। यह ऐप गूगल फोटोज़ के साथ काम करेगा। इसमेंएक पिक्चर फ्रेम व एल्बम है। किसी दीवार पर प्रोजेक्ट किए जाने पर यह ऐप स्लाइड को भी डिजिटाइज़ कर देगा।
Advertisement

तस्वीर के डिजिटल किए गए वर्ज़न को फोन पर या ऑनलाइन गूगल फोटोज़ में स्टोर कर सकते हैं। गूगल फोटोज़ पर 16 मेगापिक्सल तक की तस्वीरों को स्टोर करने के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज मिलती है।
Advertisement

गूगल फोटोज़ ऐप में की दूसरे एडिटिंग टूल दिए जा रहे हैं। ऑटोमेशन को पसंद करने वाले यूज़र के लिए नए फिल्टर व मेनुअल एडिटिंग के लिए दूसरे कंट्रोल दिए जा रहे हैं। नए मैनुअल विकल्प में 'डीप ब्लू' शामिल किया गया है। वहीं स्किन कलर को एडजस्ट करने के लिए 'स्किन टोन' भी है।

इसके अलावा गूगल फोटोज़ से अब आप तस्वीरों वीडियो से वीडियो हाइलाइट करने के लिए बैकग्राउंड म्यूज़िक भी जोड़ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, PhotoScan, Apps, Apple, Android, Google Photos

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.