फीचर फोन यूजर्स भी कर सकेंगे UPI पेमेंट्स, PhonePe जल्द लाएगा नया ऐप!

PhonePe के इस ऐप को खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जून 2025 21:12 IST
ख़ास बातें
  • PhonePe ने GSPay IP खरीदी, अब फीचर फोन्स पर लाएगा UPI ऐप
  • करोड़ों फीचर फोन यूजर को टारगेट करेगा PhonePe का नया डिजिटल पेमेंट प्लान
  • इसमें P2P ट्रांसफर, QR पेमेंट, मोबाइल नंबर से मनी रिसीव जैसे फीचर्स होंगे

PhonePe का यह नया ऐप NPCI के UPI 123PAY प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा

Photo Credit: PhonePe

PhonePe ने अब डिजिटल पेमेंट्स को फीचर फोन यूजर्स तक पहुंचाने के लिए एक नया बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने आज अनाउंस किया कि उसने Gupshup की UPI-बेस्ड 'GSPay' टेक्नोलॉजी का इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) खरीद लिया है। इस डील के तहत PhonePe अब GSPay को कस्टमाइज कर के भारत में नए फीचर फोन्स के लिए अपना खुद का UPI ऐप लॉन्च करेगा। कंपनी का लक्ष्य है कि वह आने वाले कुछ क्वार्टर्स में इस प्लेटफॉर्म को रोलआउट करे और करोड़ों फीचर फोन यूजर्स को डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में शामिल कर सके।

PhonePe ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि उसका यह नया ऐप NPCI के UPI 123PAY प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा, जिसे खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप के जरिए यूजर्स पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर, ऑफलाइन QR पेमेंट और मोबाइल नंबर या सेल्फ-QR से पेमेंट रिसीव करना जैसे बेसिक UPI फीचर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस अधिग्रहण पर बात करते हुए फोनपे के को-फाउंडर और सीईओ समीर निगम ने कहा, "हम GSPay टेक्नोलॉजी स्टैक का अधिग्रहण करने और भारत के व्यापक फीचर फोन यूजरबेस तक UPI पेमेंट्स लाने के लिए इसका उपयोग करने को लेकर उत्साहित हैं। यूजर्स के इस वर्ग को ऐतिहासिक रूप से डिजिटल फाइनेंशियल इंडस्ट्री और व्यापक स्टार्टअप इकोसिस्टम द्वारा कम सर्विस दी गई है। हमें उम्मीद है कि हम इन करोड़ों फीचर फोन ग्राहकों को भारत के बढ़ते डिजिटल भुगतान बाजार में भाग लेने में सक्षम बना सकते हैं।"

कंपनी का कहना है कि वह फुल UPI इंटरऑपरेबिलिटी लाना चाहती है, यानी कि फीचर फोन यूजर्स भी स्मार्टफोन यूजर्स की तरह ही UPI का इस्तेमाल कर सकें और दोनों के बीच कोई गैप न रहे। इससे देश के उन करोड़ों लोगों को जो अभी तक डिजिटल पेमेंट सिस्टम से बाहर हैं, फाइनेंशियल इन्क्लूजन की ओर लाया जा सकेगा।
Advertisement

कंपनी ने इंडस्ट्री डेटा शेयर करते हुए बताया कि भारत में 2024 तक करीब 24 करोड़ लोग फीचर फोन यूज करते थे। और अगले पांच सालों में 15 करोड़ से ज्यादा नए फीचर फोन शिपमेंट्स होने की संभावना है। ऐसे में यह सेगमेंट डिजिटल पेमेंट्स के लिए एक बड़ा अपॉर्च्युनिटी जोन बनता जा रहा है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PhonePe, PhonePe App, PhonePe Feature Phone App
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.