ओला मनी से अब चुकाएं गैस और बिजली के बिल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2016 11:54 IST
ख़ास बातें
  • ओला मनी ऐप की लिमिट बढ़कर अब 20,000 रुपये हो गई है
  • अब ओला मनी से बिजली का बिल चुका सकते हैं
  • पेटीएम और मेबिक्विक पर यह ऑफर पहले से उपलब्ध है
ओला मनी वॉलेट ऐप के जरिए गैस और बिजली जैसे बिलों का भुगतान भी किया जा सकता है। नोटबंदी का फायदा उठाने के लिए कैब सर्विस मुहैया कराने वाली ओला ने यह सुविधा शुरू कर दी है। देशभर के यूज़र अब ओला मनी ऐप के जरिए गैस और बिजली के बिल चुका सकते हैं। इस सुविधा को देने के लिए ओला ने रिलायंस एनर्जी, महानगर गैस और नोएडा पावर के साथ साझेदारी की है। ओला मनी को इससे पहले खाना, एंटरटेनमेंट, टिकट बुक करने, यात्रा, रीचार्ज और शॉपिंग करने के लिए किया जा सकता था।

ओला ने ऐलान किया है कि ओला मनी को देशभर में 25 तरह के बिल भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से कुछ इलेक्ट्रिक और गैस पब्लिक कंपनी में बेसकॉम-बेंगलूरु, बीएसईएस यमुना और राजधानी- दिल्ली, नोएडा पावर- दिल्ली, इंद्रप्रस्थ गैस- दिल्ली, महावितरण- महाराष्ट्र, महानगर गैस-मुंबई, रिलायंस एनर्जी- मुंबई, राजस्थान विद्यूत वितरण निगम लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं।

आरबीआई की नई गाइडलाइन के मुताबिक, डिजिटल वलेट के रीचार्ज की लिमित को 30 दिसंबर तक के लिए 20,000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। इस लिमिट को बढ़ाने का उद्देश्य नकदी की कमी के चलते कैशलेश लेन-देन को बढ़ावा देना है। ओला मनी ऐप में अपने मुताबिक बिल अमाउंट डालकर और फिर 'बिल पेमेंट' में जाकर प्रोवाइड का नाम चुना जा सकता है। इसके बाद यू़ज़र अपने बिल प्रोवाइड को सेलेक्ट कर ऐप के जरिए इंस्टेंट पेमेंट कर सकते हैं। पेटीएम और मेबिक्विक जैसे वॉलेट पहले ही अपने ऐप में इस सुविधा को दे रहे हैं।

बिजली और गैस के बिल के अलावा ओला मनी को दूसरी जगहों जैसे कैफे कॉफी डे, डोमिनोज़, पिज़्ज़ा हट, बुकमायशो, ईबे, क्लियरट्रिप, गोआईबीबो, यात्रा, आईआरसीटीसी, आरएसआरटीसी, मुंबई मेट्रो में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हाल ही में ओला ने अपनी नई पोस्टपेड सर्विस ओला क्रेडिट लॉन्च की थी। इस सर्विस के जरिए कैश की कमी होने पर यात्री एक हफ्ते बाद तक भुगतान कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि एलएंडटी, सीमंस और आईबीएम जैसी कंपनियों ने नई सर्विस को लेना शुरू कर दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.