• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब मात्र 299 में मोबाइल के साथ कंप्यूटर पर भी चलेगा Netflix, नए प्लान की टेस्टिंग शुरू

अब मात्र 299 में मोबाइल के साथ कंप्यूटर पर भी चलेगा Netflix, नए प्लान की टेस्टिंग शुरू

Netflix के 199 रुपये के साथ-साथ नए 299 रुपये प्लान को Amazon के Prime Video Mobile Edition प्लान से टक्कर मिलनी निश्चित है, जिसे इस साल जनवरी में 89 रुपये प्रति माह कीमत में पेश किया गया था।

अब मात्र 299 में मोबाइल के साथ कंप्यूटर पर भी चलेगा Netflix, नए प्लान की टेस्टिंग शुरू

Netflix के पास एक 199 रुपये का Mobile प्लान भी मौजूद है

ख़ास बातें
  • Netflix ने भारत में 299 रुपये Mobile+ की टेस्टिंग शुरू की
  • नए प्लान में HD स्ट्रीमिंग के साथ मिलेगा PC सपोर्ट भी
  • प्लान को फिलहाल चुनिंदा यूज़र्स के लिए पेश किया गया है
विज्ञापन
Netflix भारत में नए 299 रुपये प्रति माह वाले Mobile+ प्लान को टेस्ट कर रहा है, जो यूज़र्स को हाई-डेफिनेशन (HD) 720p वीडियो स्ट्रीम करने का विकल्प देता है और साथ ही यूज़र्स कंप्यूटर (PC, Mac और Chromebook) पर भी स्ट्रीमिंग सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। यह प्लान मौजूदा 199 रुपये मोबाइल और 649 रुपये स्टैंडर्ड प्लान के बीच में फिट बैठता है। Netflix का मोबाइल प्लान केवल स्टैंडर्ड-डेफिनेशन (SD) 480p पर वीडियो स्ट्रीम करने का विकल्प देता है, जबकि स्टैंडर्ड प्लान आपको फुल-एचडी (FHD) 1080p पर वीडियो स्ट्रीम करने का ऑप्शन देता है और साथ ही आप कंप्यूटर, टीवी, कॉन्सोल या स्मार्ट डिवाइस पर भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, नया Mobile+ प्लान आपको HD स्ट्रीमिंग के साथ पीसी पर स्ट्रीम करने का विकल्प तो देता है, लेकिन इस प्लान के साथ आप अपने टीवी, कॉन्सोल या स्मार्ट डिवाइस पर स्ट्रीमिंग नहीं कर सकते।

Netflix ने Gadgets 360 को एक बयान में बताया कि (अनुवादित) “हमने भारत में हर एक स्मार्टफोन यूज़र के लिए नेटफ्लिक्स का आनंद लेना आसान बनाते हुए एक नया मोबाइल प्लान शुरू किया है। हम यह देखना चाहते हैं कि यूज़र्स Mobile+ में मिलने वाले फायदे पसंद करते हैं या नहीं। यदि वे पसंद करते हैं, तो ही हम इस प्लान को लंबे समय के लिए रोल आउट करेंगे।"

नेटफ्लिक्स ने भारत में Mobile+ प्लान को पहली बार टेस्ट नहीं किया है। पिछले साल जुलाई में कंपनी ने इसी तरह के प्लान को 349 रुपये में टेस्ट किया था। हालांकि उस प्लान को आगे बड़े पैमाने पर रोल-आउट नहीं किया गया। निश्चित तौर पर लोगों को इस कीमत में यह प्लान फायदेमंग नहीं लगा होगा। अब देखना होगा कि 299 रुपये में ग्राहक Netflix Mobile+ प्लान को पसंद करते हैं या नहीं।

Netflix के 199 रुपये के साथ-साथ नए 299 रुपये प्लान को Amazon के Prime Video Mobile Edition प्लान से टक्कर मिलनी निश्चित है, जिसे इस साल जनवरी में 89 रुपये प्रति माह कीमत में पेश किया गया था।

Netflix का नया Rs. 299 Mobile+ प्लान अभी चुनिंदा ग्राहकों के साथ टेस्ट किया जा रहा है, इसलिए ऐसा हो सकता है कि आपको यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई न दे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  2. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  5. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  6. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  7. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  8. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  9. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  10. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »