MIUI 12 ग्लोबल मार्केट में 19 मई को हो सकता है लॉन्च

MIUI अकाउंट द्वारा साझा किए गए ट्वीट में एक पहेली शामिल है, जो पोस्ट के अनुसार, MIUI 12 के लिए एक महत्वपूर्ण दिन का खुलासा करती है।

MIUI 12 ग्लोबल मार्केट में 19 मई को हो सकता है लॉन्च

MIUI 12 को चीन में Mi 10 Lite Zooom Edition के साथ लॉन्च किया जा चुका है

ख़ास बातें
  • MIUI 12 में शामिल है नया ऑप्टिमाइज़ मल्टी-विंडो फीचर
  • नए अनोखे लाइव वॉलपेपर भी लाता है एमआईयूआई 12
  • चीन में पिछले महीने ही लॉन्च हो चुका है शाओमी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम
विज्ञापन
MIUI 12 को Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Mi 10 Lite Zooom Edition (​​Mi 10 Youth Edition) के साथ लॉन्च किया था। MIUI शाओमी का एंड्रॉयड आधारित कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल चीनी कंपनी अपने स्मार्टफोन के लिए करती है। अभी तक कंपनी के अधिकतर स्मार्टफोन एमआईयूआई 11 पर काम कर रहे हैं और अब कंपनी ने MIUI 12 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि लॉन्च इवेंट में कंपनी ने नए वर्ज़न की सभी जानकारियां साझा नहीं की थी, लेकिन अब एमआईयूआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कंपनी ने एक गुप्त मैसेज के साथ एक ट्वीट पोस्ट किया है, जिसके जरिए Xiaomi ने खुलासा किया है कि MIUI 12 को ग्लोबल बाज़ारों के लिए 19 मई को लॉन्च किया जाएगा।

एमआईयूआई अकाउंट द्वारा साझा किए गए ट्वीट में एक पहेली शामिल है, जो पोस्ट के अनुसार, MIUI 12 के लिए एक महत्वपूर्ण दिन का खुलासा करती है। मैसेज को डिकोड करने पर इसका समीकरण 19 नंबर बैठता है, जो 19 मई की ओर इशारा करता है और हो सकता है कि MIUI 12 को ग्लोबल मार्केट में इसी दिन लॉन्च किया जाए। उम्मीद है कि कंपनी नए MIUI वर्ज़न के ग्लोबल रोलआउट की जानकारी भी इसी इवेंट में दे। Mi 10 Lite Zoom Edition के लॉन्च के दौरान Xiaomi ने सबसे पहले MIUI 12 को पेश किया था और उस समय कहा गया था कि MIUI 12 को जून के अंत से उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने उन स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट भी साझा की थी, जिन्हें चीन में पहले और दूसरे बैच में अपडेट प्राप्त होगा। इनमें Mi 10 Pro, Mi 10, Mi 10 Youth Edition, Mi 9 Pro 5G, Mi 9 समेत कुछ अन्य फोन पहले बैच में शामिल हैं। जबकि दूसरे बैच में यह अपडेट Mi MIX 3, Mi MIX 2S, Mi CC9 Series, Mi 9 SE, Mi 8 Series समेत कुछ अन्य स्मार्टफोन को मिलेगा। अपडेट की पूरी लिस्ट की जानकारी आपको हमारी MIUI 12 अपडेट रोलआउट रिपोर्ट में मिल सकती है।
 

MIUI 12 new features

सबसे पहले इंटरफेस की बात करें, तो MIUI 12 का इंटरफेस पहले की तुलना में ज्यादा सरल हो गया है। इसके साथ सफेद बैकग्राउंड आता है, जो स्मार्टफोन के टेक्स्ट को ज्यादा हाइलाइट करता है। इसके अलावा टेक्स्ट के बीच में भी ज्यादा स्पेस देखने को मिला है। टेक्स्ट को कॉम्पलिमेंट करने के लिए इसमें ग्राफिक्स और विजुअल्स को भी जोड़ा गया है। Xiaomi ने सिस्टम एनिमेशन पर काफी बेहतर काम किया है, जिसमें स्क्रीन रोटेशन, ऐप लॉन्च एंड क्लोज़ और होम स्क्रीन पर रि-अरेजिंग आइकन भी शामिल है। इसमें एंड्रॉयड 10 जैसा नेविगेशन गेस्चर भी मौजूद है।

इसमें नए लाइव वॉलपेपर्स शामिल किए गए हैं, जिसमें पृथ्वी और मंगल को फीचर किया गया है। यह लाइव वॉलपेपर काफी अनोखे हैं, जो दूर से आपको मंगल ग्रह दिखाते हैं और ज़ूम करने इस मंगल ग्रह की लाल पथरीली जमीन दिखाते हैं। इसी तरह धरती के लाइव वॉलपेपर को भी ज़ूम करने पर आपको धरती की अलग-अलग जगह देखने को मिलती है। डार्क मोड का इस्तेमाल करके यह ग्रह रात में समा जाते हैं और विजुअल इस तरह दिखते हैं कि मानों आप रात में इन ग्रह को देख रहे हैं। MIUI 12 में आपको ऑप्टिमाइज़ मल्टी-विंडो फीचर भी मिलेगा।

शाओमी ने MIUI 12 के साथ प्राइवेसी का भी ध्यान रखा है, जिसमें कंपनी का दावा है कि यह ‘Android Enhanced Privacy Protection Test' द्वारा पास किया गया है। इसमें एक नया फीचर मौजूद है, जिसका नाम है 'Flare'। जब भी कोई ऐप आपका कैमरा व जीपीएस इस्तेमाल करेगा, तो यह आपको फ्लैग अलर्ट दिखाएगा।



इसके साथ नया हेल्थ फीचर भी जुड़ा है, जो कि आपके द्वारा चले कदमों और अन्य गतिविधियों को रिकॉर्ड करेगा वो भी बिना ज्यादा बैटरी खपत के। शाओमी का कहना है कि यह पूरे दिन केवल 1 प्रतिशत बैटरी की ही खपत करेगा। जिन लोगों को सुनने व बोलने में दिक्कत होती है, उनके लिए इस MIUI 12 में नया AI कॉलिंग फीचर लेकर आया गया है, जो कि रियल-टाइम बात को ट्रांसक्राइब करने का काम करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »