सावधान! Google Play Store पर कई ऐप्स में पाया गया वायरस, उड़ा ले जाएगा आपका निजी डेटा!

सिक्योरिटी फर्म ने गुरिल्ला ऐप को बारीकी से जांचा और पाया कि ये Google Play Store में मौजूद 15 अलग-अलग ऐप्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मई 2023 17:09 IST
ख़ास बातें
  • एक सिक्योरिटी फर्म द्वारा 50 अलग-अलग एंड्रॉयड डिवाइस मॉडल पर जांच की गई
  • 89 लाख के करीब Android डिवाइस Guerrilla वायरस से संक्रमित हैं
  • ये Google Play में मौजूद 15 अलग-अलग ऐप्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में मौजूद है

Guerrilla वायरस 50 से अधिक मॉडल्स के 89 लाख के करीब यूनिट्स को प्रभावित कर चुका है

Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइस के लिए सबसे बड़ी खतरे की घंटी वायरस या मैलवेयर होते हैं, क्योंकि इनके जरिए हैकर्स आसानी से डिवाइस का एक्सेस ले सकते हैं और यूजर्स की बैंकिंग और निजी जानकारियों के साथ-साथ कई प्रकार का डेटा हासिल कर सकते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट ने Android डिवाइस की सिक्योरिटी पर एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है, क्योंकि इसमें बताया गया है कि गुरिल्ला वायरस एंड्रॉयड डिवाइस को प्रभावित कर रहा है और यूजर्स का डेटा चोरी कर रहा है।

साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म Trend Micro की ओर से आई लेटेस्ट रिपोर्ट (via Ars Technica) के अनुसार फर्म द्वारा 50 अलग-अलग एंड्रॉयड डिवाइस मॉडल पर की गई जांच में पता चला है कि 8.9 मिलियन (89 लाख) Android डिवाइस दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर से संक्रमित हैं।
Advertisement

एक अन्य साइबर सिक्योरिटी फर्म, Sophos ने पहचाने गए एप्लिकेशन को गुरिल्ला (Guerrilla) नाम दिया है। फर्म ने गुरिल्ला ऐप को बारीकी से जांचा और पाया कि ये Google Play Store में मौजूद 15 अलग-अलग ऐप्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में शामिल है। निश्चित रूप से ये चिंताजनक है, क्योंकि वायरस बड़े आराम से डिवाइस का डेटा चोरी कर सकता है।

यह वायरस फोन पर एक "अपडेट नोटिफिकेशन" पुश करता है, जो दरअसल उस एप्लिकेशन के अंदर जाने का बस एक तरीका होता है। इसके बाद यह यूजर के फोन में अपडेट के बहाने हानिकारक सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करता रहता है। डाउनलोड किया गया सॉफ्टवेयर फोन की बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस सहित कई हिस्सों को प्रभावित करता है।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि गुरिल्ला वायरस से संक्रमित फोन में यूजर्स को मिलने वाले विज्ञापन अक्सर फालतू होते हैं और अश्लील कंटेंट के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। वायरस ने फिलहाल अमेरिका, मैक्सिको, इंडोनेशिया, थाईलैंड और रूस में मौजूद स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। 
Advertisement

फिलहाल दोनों ही फर्म्स की रिपोर्ट में उन मोबाइल फोन ब्रांड या ऐप्लिकेशन का नाम नहीं बताया है, जिनमें गुरिल्ला ऐप्लिकेशन मौजूद हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.