• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • LIC यूजर्स दें ध्यान: अब WhatsApp पर मिलेगी यह सुविधा, ऐसे करें रजिस्टर

LIC यूजर्स दें ध्यान: अब WhatsApp पर मिलेगी यह सुविधा, ऐसे करें रजिस्टर

सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए, पॉलिसीधारकों को पहले LIC इंडिया की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा।

LIC यूजर्स दें ध्यान: अब WhatsApp पर मिलेगी यह सुविधा, ऐसे करें रजिस्टर

सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए, पॉलिसीधारकों को पहले LIC इंडिया की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा।

ख़ास बातें
  • LIC पॉलिसीहोल्डर्स को WhatsApp के जरिए कई सुविधाओं का एक्सेस मिलेगा
  • यूजर्स को लोन एलिजिबिलिटी, रिपेमेंट कोटेशन सहित कई अन्य डिटेल्स मिलेगी
  • सबसे पहले LIC की वेबसाइट पर करना होगा रजिस्टर
विज्ञापन
जीवन बीमा निगम (LIC) ने WhatsApp पर एक चैटबॉट सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए यूजर्स के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप से ही अपनी LIC पॉलिसी के बारे में कई अहम जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। पॉलिसीधारकों के लिए यह 24x7 सेवा होगी, जिसका मतलब है कि आप किसी भी समय अपनी पॉलिसी की जानकारी ले सकते हैं। इस सर्विस में यूजर्स को लोन एलिजिबिलिटी, रिपेमेंट कोटेशन, पॉलिसी का स्टेटस, बोनस की जानकारी, यूनिट्स का ULIP स्टेटमेंट्स, सभी LIC सर्विस के लिंक, प्रीमियम ड्यू डेट अपडेट, लोन इंटरेस्ट ड्यू डेट नोटिफिकेशन और भुगतान किए गए प्रीमियम के प्रमाण पत्र सहित कई अन्य ऑप्शन की एक लिस्ट मिलेगी।

सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए, पॉलिसीधारकों को पहले LIC इंडिया की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा और फिर चैटबॉट तक पहुंचने और सेवाओं को चुनने के लिए अपने WhatsApp पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +91-8976862090 पर "Hi" मैसेज भेजना होगा। 

LIC का कहना है कि सेवा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया गया है, जिससे पॉलिसीधारक एक बटन के क्लिक पर जानकारी तक एक्सेस प्राप्त कर सके।

एलआईसी व्हाट्सऐप चैटबॉट को ValueFirst द्वारा विकसित किया गया है और इसके सीईओ और संस्थापक विश्वदीप बजाज ने कहा है कि "कंपनी एलआईसी के लिए व्हाट्सऐप पर एक सुविधा बनाने के लिए उत्साहित है। संवादी AI टूल LIC को अपने ग्राहकों से बेहतर तरीके से जुड़ने और अपने ब्रांड को मजबूत करने में मदद करेगा।"

वहीं, WhatsApp India के डायरेक्टर ऑफ बिजनेस मैसेजिंग, रवि गर्ग ने कहा कि कंपनी व्हाट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म के जरिए आवश्यक वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए एलआईसी के साथ साझेदारी करके खुश है। गर्ग ने दावा किया कि यह सेवा पॉलिसीधारकों के लिए पारंपरिक अनुभव को आसान और अधिक सुरक्षित बनाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LIC, LIC Whatsapp, LIC Service on WhatsApp
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »