• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • लेनोवो डिवाइस में अब पहले से इंस्टॉल होंगे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, स्काइप और वनड्राइव

लेनोवो डिवाइस में अब पहले से इंस्टॉल होंगे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, स्काइप और वनड्राइव

लेनोवो डिवाइस में अब पहले से इंस्टॉल होंगे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, स्काइप और वनड्राइव
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस स्टार्टअप खरीदने का खुलासा किया था। अब माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सर्विस में विस्तार के लिए लेनोवो के साथ एक डील की घोषणा की है। इसी के साथ माइक्रोसॉफ्ट ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी मजबूत की है। इस डील के साथ ही रेडमंड की यह कंपनी लेनोवो के एंड्रॉयड डिवाइस में अपने कई ऐप प्री-लोड कर सकेगी। माइक्रोसॉफ्ट और लेनोवो के बीच हुई इस साझेदारी में एक पेटेंट क्रॉस-लाइसेंस एग्रीमेंट भी शामिल है जिसमें लेनोवो व मोटोरोला डिवाइस आते हैं।

कंपनी ने ऐलान किया कि ऑफिस 365, वन ड्राइव और स्काइप जैसे ऐप चुनिंदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन (खासकर प्रीमियम) में इंटिग्रेट होंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान में बताया, ''माइक्रोसॉफ्ट इस बात को लेकर उत्साहित है कि लेनोवो के प्रीमियम डिवाइस में अब कंपनी के प्रोडक्टिविटी ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। माइक्रोसॉफ्ट के ऐप और लेनोवो के एंड्रॉयड डिवाइस की इस साझेदारी से ग्राहक अब ज्यादा बेहतर अनुभव कर पाएंगे और पहले से ज्यादा कनेक्टेड रह सकेंग।''

माइक्रोसॉफ्ट ने जोर देते हुए कहा कि पेटेंट एग्रीमेंट एक स्वस्थ टेक ईकोसिस्टम बनाने के लिए लाइसेंस इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) की तरफ हमारी प्रतिबद्धता के लिए है। इसीलिए माइक्रोसॉफ्ट ने 2003 में आईपी लाइसेंसिंग प्रोग्राम की शुरुआत की थी।

तब से अब तक ज़ेडटीई, शाओमी, सैमसंग और कई दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माताओं ने इस डील को साइन किया है। जिसका मतलब है कि कंपनियां गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम के इस्तेमाल के लिए माइक्रोसॉफ्ट को थोड़ा पैसा दे रही हैं और अब लेनोवो भी इस जमात में शामिल हो गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Lenovo, Microsoft, Microsoft Office, Mobiles, Motorola, OneDrive, Sky
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »