Sky

Sky - ख़बरें

  • Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
    चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर Vivo Y600i की मॉडल नंबर - V2617A के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 6 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हैं। इसके अलावा चाइना मोबाइल एडिशन के तौर पर 6 GB + 256 GB का वेरिएंट भी लिस्टेड है। इस स्मार्टफोन के लिए Sky Blue, Starry Sky और Polar Night Black कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
  • iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
    iPhone 17 Pro ने 30 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई से गिराने का टेस्ट भी पास कर लिया। दरअसल यह टेस्ट एक केस बनाने वाली कंपनी ने किया है। यह ताईवान की कंपनी है जिसका नाम RhinoShield है। कंपनी मोबाइल फोन के लिए केस बनाती है। उसने अपने केस की मजबूती दिखाने के लिए यह कारनामा कर दिखाया। रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 Pro उत्तरी स्वीडन के ऊपर 30,607 मीटर की ऊंचाई पर ले जाकर नीचे गिराया गया।
  • Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप लॉन्च, 17 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
    Dell ने भारत में तीन नए लैपटॉप Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लॉन्च कर दिए हैं। Dell XPS 13 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है। यह लैपटॉप Sky और Storm फिनिश में उपलब्ध है। Dell 14S की शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये और Dell 16S की शुरुआती कीमत 2,29,990 रुपये है। ये दोनों लैपटॉप Celestial Blue या Frost Blue कलर में आता है। ये तीनों लैपटॉप Dellstore.com और Dell Exclusive स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं Intel Core प्रोसेसर वाले Dell 14S रिटेल और मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स के जरिए भी उपलब्ध होंगे।
  • boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में
    boAt ने आज बच्चों के लिए Sailor Nav कनेक्टेड स्मार्टवॉच और boAt Sailor Play हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। boAt Sailor Nav की कीमत ₹6,499 है। यह वॉच Fairy Pink और Sky Blue कलर में आती है। वहीं boAt Sailor Play की कीमत ₹1,499 रुपये है। यह Bubblegum Pink, Shark Blue और Coral Blue कलर में आती है। दोनों ही बिक्री के लिए boAt की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
  • बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
    Portronics ने भारत में अपना नया Sky Cast Type-C to HDMI स्क्रीन कास्ट डिवाइस लॉन्च किया है, जो बिना WiFi या ऐप के 4K@50Hz तक स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट करता है। यह डिवाइस ट्रांसमीटर और रिसीवर के जरिए काम करता है और प्लग-एंड-प्ले फीचर के साथ आता है। इसमें 100W Power Delivery पास-थ्रू चार्जिंग, 10 मीटर तक वायरलेस रेंज और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे प्रेजेंटेशन, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • Huawei ने छोटे से ईयरबड्स में फिट किया हाई क्वालिटी साउंड, लॉन्च किए FreeBuds Pro 5
    Huawei ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate 70 Air की लॉन्चिंग के बाद अब ऑडियो सेगमेंट में भी बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट वायरलेस ईयरबड्स FreeBuds Pro 5 की घोषणा की है और इनकी प्री-बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। यूजर्स इसे Huawei के ऑफिशियल ऑथराइज्ड स्टोर से रिजर्व कर सकते हैं, जहां इसके डिजाइन की पहली झलक भी देखने को मिली है। कंपनी के मुताबिक, FreeBuds Pro 5 इस साल के भीतर आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे।
  • Suzuki ने दिखाया EV का 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका!', Nano जितना साइज, लेकिन रेंज 270 KM
    जापान मोबिलिटी शो (Japan Mobility Show 2025) में सुज़ुकी (Suzuki) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक Kei कार Vision E-Sky से पर्दा उठाया है। यह कॉन्सेप्ट कार कंपनी के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर एक बड़ा कदम है, जो छोटे और एफिशिएंट वाहनों के लिए जानी जाती है। Vision E-Sky को खास तौर पर सिटी यूज के लिए डिजाइन किया गया है। Suzuki ने अभी तक पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दावा किया है कि Vision E-Sky एक बार चार्ज में लगभग 270 km से ज्यादा रेंज देगी।
  • Tecno POVA Slim 5G: भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन! जानें कीमत
    Tecno ने भारत में नया POVA Slim 5G पेश किया है, जिसे कंपनी दुनिया का सबसे पतला कर्व्ड डिस्प्ले 5G स्मार्टफोन बता रही है। फोन का डिजाइन ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है, क्योंकि यह सिर्फ 5.95mm पतला है और वजन 156 ग्राम है। भारत में Tecno POVA Slim 5G की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह केवल 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। स्मार्टफोन Cool Black, Sky Blue और Slim White कलर ऑप्शन्स में आता है। इसकी बिक्री 8 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी।
  • Moto G86 Power 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा
    इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 1.5K Super HD pOLEd डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 और 8 GB का LPDDR4x RAM होगा। इसे Cosmic Sky, Golden Cypress और Spellbound कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Motorola Razr 60 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    Razr 60 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Pantone Gibraltar Sea, Pantone Lightest Sky और Pantone Spring Bud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Motorola Razr 60 भारत में लॉन्च, 6.9-इंच डिस्प्ले और 4500mAh बैटरी के साथ आया नया फोल्डेबल फोन, जानें कीमत
    Motorola ने आज भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 लॉन्च कर दिया है। क्लैमशेल स्टाइल में आने वाला ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर से लैस है और इसमें कंपनी के नए “moto ai” फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। Motorola Razr 60 की कीमत भारत में 49,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यूजर्स को Lightest Sky, Gibraltar Sea और Spring Bud (वीगन लेदर फिनिश) जैसे तीन ऑप्शन मिलेंगे। फोन की सेल 4 जून से Flipkart, Reliance Digital और Motorola India की वेबसाइट पर शुरू होगी।
  • Tecno ने लॉन्च किया Spark 30C का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। पिछले वर्ष Tecno ने Spark 30C को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Tecno के Spark 30C के नए वेरिएंट की बिक्री 21 जनवरी से शुरू होगी। इसका प्राइस 12,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट को Aurora Cloud, Azure Sky और Midnight Shadow कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • रूस के आसमान में Asteroid की एंट्री, आधी रात तक जागते रहे लोग! फ‍िर क्‍या हुआ? देखें
    एस्‍टरॉयड का हमारी पृथ्‍वी की ओर आना जारी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार को रूस के सुदूर पूर्वी इलाके याकूतिया (Yakutia) में एक एस्‍टरॉयड ने लोगों को हैरान कर दिया। पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री करने के बाद याकूतिया के आसमान में एस्‍टरॉयड जलने लगा और कुछ समय बाद राख हो गया। हालांकि वैज्ञानिकों को इसकी आहट पहले ही हो गई थी।
  • 3 कैमरा वाले OnePlus Ace 5 का डिजाइन लीक, 100W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस!
    OnePlus Ace 5 फोन के रेंडर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसमें रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसमें तीन कैमरा सेंसर मौजूद होंगे और साथ में LED फ्लैश भी होगा। इसमें मिडल में मेटल का फ्रेम होगा जबकि बॉडी सिरेमिक की होगी। फोन Sky Blue कलर में आ सकता है। इसमें 1.5K BOE OLED फ्लैट डिस्प्ले, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है।
  • इस्राइल की राह पर ताइवान! नए एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम ‘Land Sword 2’ को किया टेस्‍ट, छूटेंगे चीन के ‘पसीने’
    Land Sword 2 : ताइवान ने अपने नए स्‍वेदशी एयर डिफेंस सिस्‍टम Land Sword 2 का सफल परीक्षण किया है, ताकि चीन के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके।

Sky - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »