कश्मीरी यूज़र्स के WhatsApp अकाउंट हो रहे हैं गायब, यह है वजह

WhatsApp एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है लेकिन इस बार कश्मीर में कुछ यूज़र्स के अकाउंट डिएक्टिवेट करने को लेकर।

कश्मीरी यूज़र्स के WhatsApp अकाउंट हो रहे हैं गायब, यह है वजह

WhatsApp Accounts: कश्मीरी यूज़र्स के व्हाट्सऐप अकाउंट हो रहे हैं गायब

ख़ास बातें
  • WhatsApp अकाउंट क्यों हो रहे गायब, जानें
  • कश्मीरी यूज़र्स के व्हाट्सऐप अकाउंट अचानक हो रहे हैं गायब
  • कई यूजर्स ने ट्विटर पर ट्वीट करके बताई समस्या
विज्ञापन
WhatsApp एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है लेकिन इस बार कश्मीर में कुछ यूज़र्स के अकाउंट डिएक्टिवेट करने को लेकर। दरअसल, पूरा मामला कुछ कश्मीरी व्हाट्सऐप यूज़र्स को ग्रुप चैट्स से एग्जिट होने को लेकर है। कई व्हाट्सऐप यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स को साझा करते यह दावा किया। इस बीच घाटी में पिछले चार महीनों से इंटरनेट की सुविधा नहीं है। WhatsApp ने गैजेट्स 360 को दिए एक बयान में इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि व्हाट्सऐप अकाउंट के लंबे समय से उपयोग ना करने की वज़ह से ऐसा हुआ है। इस समस्या से जूझ रहे यूज़र्स अपने अकाउंट डेटा, चैट लॉग, इमेज और वीडियो को खो देंगे यदि उन्होंने अकाउंट डीएक्टिवेट होने के 30 दिनों के भीतर डेटा का बैकअप नहीं लिया तो।

इस सप्ताह की शुरुआत में कई यूज़र्स ने इस बात को नोटिस किया कि कश्मीर में रहने वाले यूज़र्स अचानक से व्हाट्सऐप ग्रुप से एग्जिट होने लगे हैं। यह बात थोड़ी चौंका देने वाली थी, क्योंकि 4 अगस्त की रात से घाटी में इंटरनेट सर्विस उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हुआ कि यदि इंटरनेट ही नहीं है तो ग्रुप एग्जिट के लिए इंटरनेट एक्सेस कैसे मिला।

एक ट्विटर यूज़र ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अचानक से कश्मीर में रह रहे मेरे कॉन्टैक्ट व्हाट्सऐप ग्रुप एग्जिट कर रहे हैं और उनके व्हाट्सऐप अकाउंट गायब होने लगे हैं। याद रहे कि कश्मीर में पिछले चार महीनों से इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। कुछ व्हाट्सऐप यूज़र्स ने अनुमान लगाया कि WhatsApp विशेष रूप से केवल कश्मीरी लोगों के ही अकाउंट को डिलीट कर रहा है। हालांकि, व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि कंपनी की इनएक्टिव अकाउंट को लेकर पॉलिसी के चलते अचानक से कुछ यूज़र्स के अकाउंट गायब हुए हैं।

ट्विटर पर एक अन्य यूज़र ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि कश्मीर में रह रहे मेरे कॉन्टैक्ट अचानक से खुद-ब-खुद व्हाट्सऐप ग्रुप से एक्जिट हो रहे हैं। BuzzFeed News ने सबसे पहले कश्मीरी व्हाट्सऐप यूज़र्स के अकाउंट गायब होने की इस खबर को रिपोर्ट किया है।

व्हाट्सऐप साइट पर मौजूद FAQ लिस्टिंग के अनुसार, यदि कोई भी अकाउंट 30 दिनों तो इनएक्टिव रहता है तो कंपनी ऐसे अकाउंट को डिलीट भी कर सकती है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि यदि प्रभावित हुए कश्मीरी यूज़र्स अपने अकाउंट के चैट लॉग या शेयर इमेज़ और वीडिय़ो का बैकअप या  अकाउंट एक्टिवेट नहीं करते तो वह स्थायी रूप से अपने अकाउंट डेटा को खो भी सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp Kashmir, WhatsApp
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »