Jio Phone यूज़र्स को मिला UPI आधारित पेमेंट विकल्प Jio Pay : रिपोर्ट

Jio Phone के Jio Pay में कुछ फीचर्स लिस्ट किए गए हैं, जिनके नाम है कुछ इस प्रकार हैं- Tap & Pay, Send Money, Recharge और Accounts।

Jio Phone यूज़र्स को मिला UPI आधारित पेमेंट विकल्प Jio Pay : रिपोर्ट

5जी सपोर्ट Jio Phone को जुलाई 2017 में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Jio Pay में जियो फोन यूज़र को मिलेगी Tap & Pay की सुविधा
  • कथित रूप से जियो की यह सुविधा पिछले 1 साल से टेस्टिंग फेज़ में थी
  • जियो फोन KaiOS पर काम करता है
विज्ञापन
Jio Phone यूज़र्स को Unified Payments Interface (UPI) सपोर्ट के साथ Jio Pay विकल्प मिलना शुरू हो गया है, यह जानकारी एक रिपोर्ट के द्वारा सामने आई है। यह नया अनुभव फिलहाल कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, बताया जा रहा है कि यह सुविधा एक साल से भी ज्यादा समय से इंटरनल टेस्टिंग में थी। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि 15 अगस्त के बाद से इसे जियो फोन यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। कुछ पुरानी रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया था कि जियो नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर काम कर रही थी, ताकि जियो फोन पर प्रप्राइइटेरी पेमेंट एक्सपीरियंस को इनेबल किया जा सके। बता दें, 5जी सपोर्ट इस फीचर फोन को जुलाई 2017 में लॉन्च किया गया था।

BGR India की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती रूप में Jio Phone के लिए यूपीआई-आधारित पेमेंट Jio Pay अनुभव को 1 हज़ार यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है। वेबसाइट पर तीन तस्वीरें साझा की गई है, जिसमें जियो फोन में मौजूद जियो पे की मौजूदगी को दर्शाया गया है। ऐप में कुछ फीचर्स लिस्ट किए गए हैं, जिनके नाम है कुछ इस प्रकार हैं- Tap & Pay, Send Money, Recharge और Accounts। इसके जरिए यूज़र्स अपनी पेमेंट हिस्ट्री को भी देख सकते हैं।

Jio Pay app जियो फोन में पैसे भेजने व पाने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करता है। टैप एंड पे फीचर के लिए इसमें बिल्ट-इन NFC दिए जाने की भी संभावना है।

कथित तौर पर जियो ने जियो फोन में जियो पे लाने के लिए यूपीआई पेमेंट ट्रांसजेक्शन सिस्टम को दोबारा तैयार किया है। जियो फोन KaiOS पर काम करता है। इसके अलावा, सुविधाजनक पेमेंट सर्विस प्रदान करने के लिए ऑपरेटर ने Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IndusInd, Kotak Mahindra Bank, RBL Bank, Standard Chartered, State Bank of India और Yes Bank आदि बैंकों के साथ साझेदारी की है।

Gadgets 360 ने जियो फोन पर जियो पे के संबंध में ज्यादा स्पष्टता के लिए जियो से संपर्क साधा है, जैसे ही कंपनी का जवाब प्राप्त होगा हम आपको इस खबर के जरिए अपडेट कर देंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio Pay, UPI, Unified Payments Interface, Jio, Reliance Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »