कैसा होगा रेलवे का ‘सुपर ऐप’, क्‍या ‘IRCTC ऐप’ बंद हो जाएगा? जानें

रेल मंत्रालय बहुत जल्‍द ‘सुपर ऐप’ को लॉन्‍च कर सकता है। दावा है कि इससे लोगों को टिकट बुकिंग का नया एक्‍सपीरियंस होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2024 08:57 IST
ख़ास बातें
  • रेलवे का सुपर ऐप अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
  • रेलवे की तमाम सेवाएं एक ऐप पर होंगी उपलब्‍ध
  • आईआरसीटीसी ऐप के साथ होगा इंटीग्रेट

सुपर ऐप को आईआरसीटीसी ऐप के साथ इंटीग्रेड किया जाएगा।

भारत रेलवे कुछ वक्‍त से एक नया ऐप ‘सुपर ऐप' बनाने पर काम कर रहा है। ‘सुपर ऐप' की सबसे बड़ी खूबी होगी इसके फीचर्स। रेलवे की तमाम सेवाएं इस एक ऐप पर हासिल की जा सकेंगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रेल मंत्रालय बहुत जल्‍द ‘सुपर ऐप' को लॉन्‍च कर सकता है। दावा है कि इससे लोगों को टिकट बुकिंग का नया एक्‍सपीरियंस होगा। ईटी नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐप पर कई सारी ऐप्‍लिकेशंस जैसे- अनरिजर्व्‍ड टि‍कटिंग सिस्‍टम (UTS), नेशनल ट्रेन इन्‍क्‍वायरी सिस्‍टम (NTES), रेलमदद, आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट आदि को इंटीग्रेड किया जाएगा। आसान भाषा में समझाएं तो रेलवे की अलग-अलग सेवाएं इस एक ऐप पर हासिल की जा सकेंगी। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सुपर ऐप को साल 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्‍मीद है। रेलवे के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि नया सुपर ऐप वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक लॉन्च हो जाएगा। ऐप को सेंटर ऑफ रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) डेवलप कर रहा है। 
 

आईआरसीटीसी का क्‍या होगा? 

रिपोर्टों के अनुसार, सुपर ऐप को आईआरसीटीसी के साथ इंटीग्रेड किया जाएगा। यानी नया ऐप और आईआरसीटीसी ऐप मिलकर काम करते रहेंगे। 
 

IRCTC Super App के फायदे? 

रिपोर्ट के अनुसार, सुपर ऐप ऐसी मोबाइल एप्‍लिकेशन होगी, जिसमें रेलवे की सभी सर्विसेज को एक्‍सेस किया जा सकेगा। दावा है कि यह स्‍मार्टफोन में बहुत स्‍पेस भी नहीं लेगा। अभी रेलवे के पास 6 से 7 ऐप हैं। सुपर ऐप इनका सिंगल ऑप्‍शन बनेगा। इस ऐप में IRCTC ऐप, रेल सारथी, भारतीय रेलवे पीएनआर, रेल मदद, यूटीएस, फूड ऑन ट्रैक आदि इंटीग्रेट होंगे। रिपोर्ट के अनुसार सुपर ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। 

फ‍िलहाल रेल सेवाओं के लिए आईआरसीटीसी ऐप सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल किया जाता है। उम्‍मीद है कि ‘सुपर ऐप' इन सभी की जगह लेकर एक कॉमन ऐप के तौर पर काम करेगा, जिससे यूजर्स को फोन में अलग-अलग ऐप नहीं रखने होंगे।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.