आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप लॉन्च, इसमें हैं कई सारे नए फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2017 12:05 IST
ख़ास बातें
  • नया ऐप पुराने मौज़ूदा आईआरसीटीसी ऐप की जगह लेगा
  • आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप अब पूरी तरह से सिंक होगा
  • तेजी से टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ई-वॉलेट को भी इंटिग्रेट किया गया है
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को नया पैसेंजर मोबाइल ऐप्लिकेशन 'आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप' लॉन्च किया। इस ऐप को डिजिटल ट्रांज़ेक्शन के जरिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के इरादे से लॉन्च किया गया है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संवाददाताओं से कहा, ''मौज़ूदा ई-टिकटिंग सिस्टम से हर रोज 10 लाख से ज्यादा यात्री (कुल आरक्षित टिकट का 58 प्रतिशित) हर रोज यात्रा करते हैं। और यूज़र की ज्यादा सुविधा के इरादे से टिकट बुक करने के लिए एक नया एंड्रॉयड मोबाइल ऐप्लिकेशन आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट बनाया गया है।''
Advertisement


नए मोबाइल आईआरसीटीसी ऐप के बारे में बताते हुए प्रभु ने कहा, ''रेल कनेक्ट को ई-टिकट सिस्टम की नई प्रणाली को ज्यादा मजबूत और सुरक्षा देने के इरादे से डेवलेप किया गया है।'' नया मोबाइल ऐप्लिकेशन अब पुराने मौज़ूदा आईआरसीटीसी कनेक्ट ऐप की जगह लेगा।
Advertisement

( आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप में क्या कुछ नया है, आइए जानें )

रेल मंत्री के मुताबिक, नए ऐप्लिकेशन में 24/7 सर्विस है जिसमें टिकट बुक करने के लिए एनजीईटी (नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग) को सिंक किया गया है। इंरफेस पहले से ज्यादा आसान और साफ-सुथरा है। नए ऐप से आप तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा प्रीमियम तत्काल और महिलाओं की कोटा बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।
Advertisement

नए ऐप में आपको बार-बार लॉगइन करने की टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, सिक्योरिटी के लिहाज से अब ऐप को पहली बार इंस्टॉल करने के दौरान यूज़र को चार नंबर वाला पिन सेटअप करना होगा। अब आप जब नए मोबाइल ऐप का नया सेशन शुरू करेंगे तो बार-बार लॉगइन आईडी और पासवार्ड की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बस पिन डालने से काम चल जाएगा।
Advertisement

आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप अब पूरी तरह से सिंक होगा। आप टिकट देखने, कैंसल करने और टीडीआर फाइल करने का काम किसी भी प्लेटफॉर्म पर कर पाएंगे, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।

बताया गया है कि अगर आपने आधिकारिक ऑनलाइन ट्रेवल एजेंट से टिकट बुक कराई है तो आप ई-टिकट का स्टेटस ऐप में जांच सकेंगे। ऐप में बोर्डिंग प्वाइंट बदलने और करेंट रिज़र्वेशन की सुविधा भी होगी। अन्य पेमेंट वॉलेट के अलावा ऐप में तेजी से टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ई-वॉलेट को भी इंटिग्रेट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  4. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  10. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.