IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ही आप बुक कर सकेंगे Ola कैब

इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज़म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने कैब कंपनी Ola के साथ हाथ मिलाया है। अब ट्रेन के साथ-साथ आप रेलवे स्टेशन तक कैब भी बुक कर पाएंगे। IRCTC की वेबसाइट के साथ-साथ ऐप पर भी इसके लिए विकल्प जोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 21 मार्च 2018 13:13 IST
ख़ास बातें
  • IRCTC ने कैब कंपनी ओला के साथ हाथ मिलाया
  • अब ट्रेन के साथ-साथ आप रेलवे स्टेशन तक कैब भी करें बुक
  • आईआरसीटीसी की वेबसाइट के साथ-साथ ऐप पर भी मिलेगी सुविधा
इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज़म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने  कैब कंपनी Ola के साथ हाथ मिलाया है। अब ट्रेन के साथ-साथ आप रेलवे स्टेशन तक कैब भी बुक कर पाएंगे। IRCTC की वेबसाइट के साथ-साथ ऐप पर भी इसके लिए विकल्प जोड़ दिया गया है। यूज़र यहां ओला मिनी, ओला माइक्रो, प्राइम प्ले और एसयूवी को बुक कर पाएंगे। इसके अलावा ओला ऑटो और ओला शेयर की सुविधा ग्राहकों को हासिल रहेगी।

IRCTC ने सोमवार को ओला बुकिंग एपीआई को अलग प्लेटफॉर्म दिया है। इस साझेदारी के साथ ग्राहक Ola कैब की बुकिंग टूरिज़म पैकेज के तौर पर भी कर पाएंगे। साथ ही ओला के सेल्फ सर्विस कियॉस्क से बुकिंग भी संभव होगी। ये कियॉस्क प्रमुख रेलवे स्टेशन के बाहर स्थापित होंगे। ग्राहकों को 7 दिन पहले से कैब बुक करने की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी यूज़र इन्हें आसानी से बुक कर सकेंगे।
 

आईआरसीटीसी

साझेदारी के दौरान IRCTC के प्रवक्ता ने कहा, ''आईआरसीटीसी-ओला की साझेदारी यात्रियों को स्टेशन से घर व घर से स्टेशन तक समय पर पहुंचाने में मददगार साबित होगी। हमें भरोसा है यह प्लेटफॉर्म, डिजिटल इंडिया की पहल को और मज़बूती देगा।'' 
Advertisement

IRCTC से Ola कैब व ऑटो बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC पर लॉग इन करें। डिटेल भरें। इसके बाद सर्विस सेक्शन पर जाकर 'बुक ए कैब' विकल्प चुनें। यहां आप यात्रा का सुविधाजनक विकल्प चुन सकते हैं।ओला के 'हेड ऑफ एलायेंस' सौरभ मिश्रा ने बताया, ''हमें आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी करते हुए गर्व है। लाखों-करोड़ों लोगों को लाने-ले जाने के इस भरोसे को यह कदम और मज़बूती देगा।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IRCTC, IRTCT App, Mobiles, Ola, Ola app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.