Google Play पर इंस्टेंट ऐप्स किए गए लिस्ट

एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्स अब यूज़र के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। यूज़र Try It Now बटन के ज़रिए इसे इस्तेमाल में ला सकते हैं। कंपनी ने गुरुवार को इस इंटिग्रेशन की पुष्टि की।

Google Play पर इंस्टेंट ऐप्स किए गए लिस्ट
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्स अब यूज़र के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं
  • यूज़र Try It Now बटन के ज़रिए इसे इस्तेमाल में ला सकते हैं
  • Google Play स्टोर में किए गए कई अपडेट का भी ऐलान किया गया
विज्ञापन
एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्स अब यूज़र के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। यूज़र Try It Now बटन के ज़रिए इसे इस्तेमाल में ला सकते हैं। कंपनी ने गुरुवार को इस इंटिग्रेशन की पुष्टि की। इसके अलावा Google Play स्टोर में किए गए कई अपडेट का भी ऐलान किया गया।

बता दें कि एंड्रॉयड इंस्टेंट ऐप्स की मदद से यूज़र सर्च, सोशल मीडिया, मैसेजिंग और अन्य किसी लिंक के ज़रिए ही ऐप को एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए ऐप को इंस्टॉल करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अब आप इन ऐप को गूगल प्ले पर भी देख सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने कई इंस्टेंट ऐप्स की सूची भी जारी की है। लिस्ट में बज़फीड, एनवाईटाइम्स (क्रॉसवर्ड), हॉलर, रेड बुल, स्काईस्कैनर, वनफुटबॉल लाइव स्कोर जैसे ऐप शामिल हैं। यूज़र इन ऐप को डाउनलोड करने से पहले इस्तेमाल में ला सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि ये ऐप भारत में तो उपलब्ध दिख रहे हैं। लेकिन खबर लिखे जाने तक 'ट्राई इट नाउ' वाला बटन पेज से नदारद था।
 
apps

इंस्टेंट ऐप्स को सबसे पहले गूगल के आई/O 2016 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया था। गूगल ने इस दौरान बताया था कि इस फीचर के लिए पार्टनर ऐप्स को मॉड्यूल्स के साथ बनाए जाने की ज़रूरत है। इसका मतलब है कि यूज़र ऐप के किसी खास मॉड्यूल को उसके फीचर पर टैप करके एक्सेस कर सकते हैं। और ऐसा करने के लिए ऐप को डाउनलोड करने की ज़रूरत भी नहीं है। नए इंटिग्रेशन के बाद यूज़र तुरंत ही किसी भी एंड्रॉयड ऐप को चला पाएंगे और उन्हें इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं है। अगस्त महीने में कंपनी ने दावा किया था कि ये दुनिया भर के 500 मिलियन से ज़्यादा डिवाइस से एक्सेस किए जा सकते हैं।

इंस्टेंट ऐप्स को प्ले स्टोर पर लाइव करने के अलावा गूगल ने प्ले स्टोर से संबंधित कुछ अहम ऐलान भी किए हैं। प्ले स्टोर में एडिटर्स च्वाइस को अपडेट कर दिया गया है और यह 17 देशों में लाइव है। गेम सेक्शन पहले की तुलना में और इंटरेक्टिव हो जाएगा। अब यहीं पर गेम के ट्रेलर और गेमप्ले के स्क्रीनशॉट दिखाए जाएंगे।

कंपनी ने गूगल प्ले सिक्योरिटी रिवार्ड प्रोग्राम को पेश किया है। इसके तहत लोकप्रिय एंड्रॉयड ऐप (गूगल के ऐप्स भी शामिल) की कमियां खोज करने की पहल की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  2. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  3. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹30000 वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  5. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  6. Flipkart Freedom Sale: ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹5000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17, देखें डील
  8. 12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर
  9. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »