इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वालों की संख्या 6 करोड़ के पार, कंपनी का दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2016 13:38 IST
इंस्टाग्राम ने गुरुवार को कहा कि कंपनी का यूज़र बेस अब बढ़कर छह करोड़ हो गया है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में जारी किए गए नए फ़ीचर की वजह से मीडिया शेयरिंग साइट की लोकप्रियता बढ़ी है।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''फोटो शेयरिंग ऐप ने कहा कि कंपनी ने जून से अब तक एक करोड़ नए यूज़र जोड़े हैं। ज़ून में इंस्टाग्राम ने 5 करोड़ यूज़र होने का ऐलान किया था।''

इसके बाद कंपनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज (तस्वीरों व वीडियो के लिए स्लाइडशो फ़ीचर) लॉन्च किया, जो कि इंस्टाग्राम की प्रतिद्वंदी कंपनी स्नैप इंक के स्नैपचैट ऐप के स्टोरीज फ़ीचर की तरह काम करता है।

एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया, ''इस साल बहुत कुछ बदल गया है लेकिन इंस्टाग्राम कम्युनिटी और इस पर अभिव्यक्ति के तरीके वही हैं। अब आपके पास साझा करने के लिए पहले से ज्यादा तरीके हैं और लाइव वीडियो व तस्वीरों व वीडियो के गायब होने के साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरीज़ भी है। इसके अलावा, पहले से ज्यादा अपडेटेड सुरक्षा टूल हैं जिससे कमेंट को पहले से ज्यादा नियंत्रित कर अपने अनुभव को बेहतर किया जा सकता है। ''
Advertisement

इससे पहले इसी महीने, इंस्टाग्राम ने एक नया फ़ीचर लॉन्च किया था जिससे पोस्ट को बाद में देखने के लिए सेव किया जा सकता है। इसके अलावा इसी महीने इंस्टाग्राम ने अमेरिका में स्टोरीज़ पर लाइव वीडियो की शुरुआत की थी।
Advertisement

सितंबर में इंस्टाग्राम ने अपने सुरक्षा टूल को अपडेट किया था। रिसर्च फर्म ईमार्केटर के मुताबिक, फेसबुक के रेवेन्यू में इंस्टाग्राम का बड़ा हिस्सा होने की उम्मीद है। इस साल कपनी द्वारा 1.5 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू अर्जित किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, Apps, Snapchat, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.