भारत सरकार ने फिर की चीनी ऐप्स पर कार्रवाई, 47 ऐप्स बैन

खबरों के मुताबिक, अब भारत सरकार ने एक बार फिर 47 चीनी ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये ऐप्स पहले बैन किए गए ऐप्स के ही क्लोन थे, इस वजह से अब सरकार ने इन ऐप्स पर भी कार्रवाई की है।

भारत सरकार ने फिर की चीनी ऐप्स पर कार्रवाई, 47 ऐप्स बैन

भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध ज़ारी

ख़ास बातें
  • जून के अंत में बैन हुए थे 59 चीनी ऐप्स
  • 47 चीनी ऐप्स मुख्य तौर पर पुराने ऐप ही क्लोन
  • सरकार की नज़र और चीनी ऐप्स पर
विज्ञापन
भारत सरकार ने पिछले महीने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था। कारण बताया गया था कि बैन किए गए ऐप्स चीन के साथ भारतीय यूज़र्स का डेटा साझा करते हैं। हालांकि, 59 ऐप्स बैन के बाद भी मामला थमा नहीं है। खबरों के मुताबिक, अब भारत सरकार ने एक बार फिर 47 चीनी ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये ऐप्स पहले बैन किए गए ऐप्स के ही क्लोन थे, इस वजह से अब सरकार ने इन ऐप्स पर भी कार्रवाई की है। फिलहाल इन 47 ऐप्स के नाम सामने नहीं आए हैं और भारत सरकार द्वारा इस बारे में कोई आधिकारिक बयान भी ज़ारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार इस संबंध में नोटिफिकेशन ज़ारी कर सूचना सार्वजनिक कर सकती है।

जैसा कि हमने बताया ऐप्स बैन का मामला यहां थमने वाला नहीं है। 47 ऐप्स बैन के बाद जल्द ही सरकार अन्य चीनी ऐप्स पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इन ऐप्स की लिस्ट में कई पॉपुलर ऐप्स व गेम शामिल हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की नज़र 275 चीनी ऐप्स पर है, जिन पर राष्ट्रीय सुरक्षा और यूज़र प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर जांच की जा रही है। इन ऐप्स की लिस्ट में लोकप्रिय गेम PUBG भी शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन ऐप्स को रिव्यू किया जा रहा है उन पर चीन के साथ भारतीय यूज़र्स का डेटा साझा करने का आरोप लगा है। अभी इस पर जांच कर रही है और इस रिव्यू के आधार पर ही अगली लिस्ट बनाकर तैयार की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले महीने जून के अंत में भारत सरकार ने TikTok के अलावा 58 चीनी ऐप्स को भारत में बैन घोषित कर दिया था, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल थे। सरकार का दावा था कि ये सभी ऐप्स कुछ इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता था। डेटा सिक्योरिटी और यूज़र प्राइवेसी के चलते सरकार ने 59 ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया था, वहीं अब माना जा रहा है कि जुलाई के अंत तक अन्य बैन ऐप्स की भी घोषणा कर दी जाएगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »