WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक

अगर आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है या किसी दूसरे डिवाइस पर चल रहा है, तो कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करके उसे वापस पाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जून 2026 17:30 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp हैक होने पर सबसे पहले ##21# डायल करने की सलाह
  • Meta के शिकायत फॉर्म से शुरू की जा सकती है रिकवरी प्रक्रिया
  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन अकाउंट को सुरक्षित रखने में मदद करता है

WhatsApp अकाउंट हैक होने पर ऐसे वापस पा सकते हैं एक्सेस

Photo Credit: Unsplash/ Grant Davies

आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का जरिया नहीं रह गया है। बैंकिंग से लेकर ऑफिस और निजी बातचीत तक, ज्यादातर जरूरी काम इसी प्लेटफॉर्म पर होते हैं। ऐसे में अगर किसी का WhatsApp अकाउंट हैक हो जाए, तो परेशानी काफी बढ़ सकती है। कई मामलों में यूजर्स को अचानक WhatsApp से लॉगआउट कर दिया जाता है और उनका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस पर चलने लगता है। ऐसे हालात में घबराने की बजाय कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करके अकाउंट वापस पाया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट के जॉइंट सीपी रजनीश गुप्ता ने हाल ही में बताया कि WhatsApp अकाउंट हैक होने की स्थिति में सबसे पहले कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग को बंद करना जरूरी है। इसके लिए यूजर्स अपने फोन से ##21# डायल कर सकते हैं। यह USSD कोड डायल करने पर फोन पर एक्टिव कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग सर्विस बंद हो जाती है। ऐसा इसलिए जरूरी माना जाता है क्योंकि कई मामलों में हैकर्स लॉगिन OTP या वेरिफिकेशन मैसेज को अपने नंबर पर फॉरवर्ड करवा लेते हैं।

Advertisement

अगर आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है, तो सबसे पहले फोन में ##21# डायल करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी तरह की फॉरवर्डिंग एक्टिव न हो। इसके बाद WhatsApp की आधिकारिक शिकायत प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। शिकायत फॉर्म में जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और अकाउंट हैक होने से जुड़ी जानकारी भरें। साथ ही अपना नाम और ईमेल आईडी भी सही तरीके से दर्ज करनी होगी।

फॉर्म सबमिट होने के बाद Meta की टीम मामले की जांच करती है। अगर अकाउंट पर अनधिकृत एक्सेस पाया जाता है, तो कुछ समय बाद हैकर के डिवाइस से WhatsApp अकाउंट लॉगआउट किया जा सकता है। इसके बाद यूजर अपने मोबाइल नंबर और OTP की मदद से दोबारा अकाउंट में लॉगिन कर सकता है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि WhatsApp अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) जरूर चालू रखें। इसके अलावा किसी भी अनजान OTP, लिंक या स्क्रीन शेयरिंग रिक्वेस्ट से बचना चाहिए। अगर अकाउंट हैक होने का शक हो, तो तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है ताकि किसी तरह की निजी जानकारी या चैट का गलत इस्तेमाल न हो सके।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.