WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
वॉट्सऐप पर सिक्योरिटी के लिए चैट लॉक फीचर आता है, जिसमें यूजर्स को अपनी चैट को दूसरे से छिपाने की सुविधा मिलती है। अगर आप अपनी बातचीत को दूसरों को दिखाना नहीं चाहते तो आप उन्हें लॉक करके एक अलग फोल्डर में ले जा सकते हैं। ये चैट आपकी प्राइमरी चैट लिस्ट में नजर नहीं आती है, वहीं जब तक आप अनलॉक नहीं करते हैं तो तब तक छिपी रहती है। लॉक हुई चैट खोलने के लिए आपको अपने फोन का पासकोड, फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या एक प्राइवेट कोड चाहिए होता है।