WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका

WhatsApp और Instagram में Live Location शेयरिंग फीचर मिलता है। जानें कैसे दोस्तों या परिवार के साथ अपनी लोकेशन शेयर करें और उनकी शेयर की गई लोकेशन देखें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2026 07:52 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp और Instagram में मिलता है Live Location फीचर
  • सामने वाले की अनुमति के बिना लोकेशन नहीं देख सकते
  • दोनों ऐप्स में लोकेशन शेयर करने का आसान तरीका

Photo Credit: Facebook

अगर आप किसी दोस्त, परिवार के सदस्य या किसी खास व्यक्ति की लोकेशन जानना चाहते हैं, तो WhatsApp और Instagram दोनों में इसका ऑफिशियल फीचर मौजूद है। हालांकि, यह तभी काम करता है जब सामने वाला व्यक्ति अपनी मर्जी से अपनी लोकेशन आपके साथ शेयर करे। बिना अनुमति किसी की लाइव लोकेशन देखना संभव नहीं है। WhatsApp में Live Location फीचर मिलता है, जबकि Instagram में DM के जरिए Location Sharing का ऑप्शन दिया गया है।

WhatsApp पर Live Location कैसे शेयर करें

अगर आप WhatsApp पर अपनी लाइव लोकेशन किसी दोस्त के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

Advertisement
  • WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट ओपन करें।
  • अटैचमेंट आइकन पर टैप करें।
  • Location ऑप्शन चुनें।
  • Share Live Location पर टैप करें।
  • 15 मिनट, 1 घंटा या 8 घंटे में से अपनी पसंद का समय चुनें।
  • चाहें तो एक मैसेज लिखें और Send पर टैप कर दें।

इसके बाद सामने वाला व्यक्ति तय समय तक आपकी लाइव लोकेशन मैप पर देख सकेगा। आप चाहें तो बीच में Stop Sharing पर टैप करके इसे बंद भी कर सकते हैं।

Instagram पर Live Location कैसे शेयर करें

Instagram ने भी Direct Messages (DM) में Location Sharing फीचर दिया है, जिससे आप किसी दोस्त के साथ अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

Advertisement
  • Instagram ऐप खोलें।
  • जिस व्यक्ति या ग्रुप के साथ लोकेशन शेयर करनी है, उसकी DM ओपन करें।
  • + आइकन या चैट ऑप्शन में Location चुनें।
  • Share Live Location पर टैप करें।
  • लोकेशन शेयर करने की पुष्टि करें।

Instagram पर लाइव लोकेशन सीमित समय के लिए शेयर होती है और केवल उसी चैट में मौजूद लोग इसे देख सकते हैं। फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है और आपकी अनुमति के बिना लोकेशन शेयर नहीं होती।

ध्यान रखें ये बातें

  • बिना सामने वाले की अनुमति उसकी लोकेशन नहीं देखी जा सकती।
  • Live Location कभी भी बंद की जा सकती है।
  • लोकेशन सिर्फ उसी व्यक्ति या ग्रुप के साथ शेयर होती है, जिसे आपने चुना है।
  • पब्लिक प्रोफाइल या किसी अनजान व्यक्ति की लोकेशन इन फीचर्स से पता नहीं लगाई जा सकती।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  3. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  4. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  5. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  6. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  7. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  8. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  9. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  10. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.