गूगल फोटोज़ में ऐसे बनाएं बैकअप और डिलीट हुई तस्वीरों को करें रीस्टोर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जुलाई 2016 12:55 IST
क्या आपको अपनी तस्वीरें स्टोर करने के लिए एक बढ़िया ऐप की तलाश में हैं? अगर आपको भी अपने पीसी या मोबाइल में मौजूद तस्वीरों के डिलीट होने के डर लगा रहता है तो आज हम आपको बताएंगे लोकप्रिय गूगल फोटोज़ के बारे में। तस्वीरों को ऑनलाइन स्टोर करने के लिए गूगल फोटोज़ एक शानदार ऐप है।

गूगल फोटोज़ का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आपके पास एक गूगल अकाउंट हो। गूगल की इस मुफ्त सर्विस पर आप अपनी तस्वीरों और वीडियो का लाभ कैसे उठा सकते हैं, इन टिप्स के जरिए जानें। इसके अलावा गूगल फोटोज़ की दूसरी सर्विस के बारे में भी हम आपको जानकारी देंगे।
Advertisement

गूगल फोटोज एक मुफ्त सर्विस है जहां गूगल अकाउंट यूज़र को 15 जीबी का मुफ्त स्पेस मिलता है। यूज़र इस क्लाउड स्पेस का इस्तेमाल तस्वीरें और वीडियो स्टोर करने के लिए कर सकते हैं। स्टोर करने के साथ-साथ गूगल फोटोज़ में कई दूसरे मजेदाप फीचर भी मौजूद हैं। आप तस्वीरें एडिट कर उन्हें फोटो एलबम में संजोकर रख सकते हैं। फिल्टर का इस्तेमाल कर स्लाइडशो क्रिएट कर सकते हैं।
 

कंप्यूटर से गूगल फोटोज़ में ऐसे बनाएं बैकअप
Advertisement
आपके कंप्यूटर में मौजूद तस्वीरों को गूगल फोटोज़ पर क्लिक करें और जीमेल अकाउंट के साथ साइन-इन करें। इसके बाद अपलोड फोटोज़ के बटन पर क्लिक करें और उस तस्वीर को ब्राउज़ करें जिसे आप अपलोड करना चाहते हैं।

अपने कंप्यूटर से तस्वीरों का बैकअप तैयार करने के लिए गूगल फोटोज़ को सेट किया जा सकता है। बैकअप के लिए गूगल फोटोज़ को ओपन कर आपको अपना बैकअप सोर्स चुनना होगा।
Advertisement

मोबाइल से गूगल फोटोज़ का बैकअप बनाएं
Advertisement
गूगल फोटोज़ ऐप को एंड्रॉयड यूज़र प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं जबकि आईओएस यूज़र के लिए गूगल फोटोज़ ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

गूगल फोटोज़ को डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल करते समय ध्यान रखें कि 'बैकअप व सिंक' (गूगल फोटोज़ को स्टोर के लिए) विकल्प डिफॉल्ट सेटिंग में ऑटोमैटिकली इनेबल हो जाए। गूगल फोटोज़ में फाइल स्टोर करन के लिए 'बैकअप व सिंक' ऑप्शन की जरूरत पड़ेगी। गूगल फोटोज़ > सेटिंग > बैकअप एंड सिंक पर जाकर इसे एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि विंडोज़ और मैक के लिए गूगल फोटोज़ का स्टैंडअलोन ऐप भी उपलब्ध है। गूगल फोटोज़ को इस लिंक पर जाकर डाउनलो़ड और इंस्टॉल किया जा सकता है।
 

गूगल फोटोज़ में डिलीट फोटो को ऐसे करें रीस्टोर
अगर गलती से कभी गूगल फोटोज़ लाइब्रेरी से कोई फोटो या वीडियो डिलीट हो जाए तो उसे रीस्टोर करने का तरीका जानते हैं आप? लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि गूगल फोटोज़ में किसी भी फाइल को डिलीट होने के 60 दिन के अंदर ही रीस्टोर किया जा सकता है।

सबसे पहले गूगल फोटोज़ ऐप में जाकर मेन्यू पर टैप करें। इसके बाद ट्रैश फोल्डर को सेलेक्ट करें।

ट्रैश फोल्डर में आपको डिलीट हुई सारी तस्वीर और वीडियो मिल जाएंगे। अब जिस तस्वीर या वीडियो को आप रीस्टोर करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें। इसके बाद एक छोटे से तीर के निशान पर टैप कर उसे रीस्टोर कर सकते हैं।

इसी फोल्डर में ट्रैश कैन बटन पर टैप कर आप अपने डिवाइस से फोटो व वीडियो को हमेशा के लिए भी डिलीट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, google photos library, video, android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  2. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  7. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  8. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  9. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.