• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • YouTube एंड्रॉयड ऐप को इनकॉगनिटो मोड में ऐसे करें इस्तेमाल

YouTube एंड्रॉयड ऐप को इनकॉगनिटो मोड में ऐसे करें इस्तेमाल

YouTube सबसे पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स में से एक है। अगर आप चाहते हैं कि YouTube App में आपकी सर्च हिस्ट्री ट्रैक ना हो तो इसके लिए आपको YouTube के एंड्रॉयड ऐप में incognito मोड को एक्टिवेट करना होगा।

YouTube एंड्रॉयड ऐप को इनकॉगनिटो मोड में ऐसे करें इस्तेमाल
ख़ास बातें
  • यूट्यूब में आया काम का फीचर, सर्च हिस्ट्री नहीं होगी ट्रैक
  • YouTube एंड्रॉयड ऐप पर ही मौजूद है यह फीचर
  • iPhones और iPad के लिए नहीं है इनकॉगनिटो फीचर
विज्ञापन
YouTube सबसे पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स में से एक है। नया गाना देखना हो या फिर ट्रेलर हर कोई यूट्यूब का रुख करता है। YouTube पर वीडियो देखने के बाद जब आप दोबारा इसे खोलते हैं तो यह आपकी सर्च रिजल्ट के आधार पर आपको वीडियो देखने के सुझाव देता है। इसका मतलब यह आपकी सर्च हिस्ट्री को ट्रैक करता है। कई बार ऐसा भी हुआ होगा जब आपने सोचा होगा कि जिन वीडियो को आपने देख रहे हैं वह हिस्ट्री में सेव ना हो। अगर आप चाहते हैं कि YouTube App में आपकी सर्च हिस्ट्री ट्रैक ना हो तो इसके लिए आपको क्या करना है। आज हम आपको इसी बात की जानकारी देंगे। यूजर्स की इस समस्या का समाधान YouTube के एंड्रॉयड ऐप में ही मौजूद है।

जी हां, YouTube के एंड्रॉयड ऐप में incognito मोड फीचर दिया गया है। बता दें कि इनकॉगनिटो मोड अभी केवल YouTube एंड्रॉयड ऐप के लिए ही मौजूद है। इस फीचर को आईओएस (iPhones और iPad) के लिए कब तक जारी किया जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। incognito मोड का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको ऐप को अपडेट करना होगा।
 

इनकॉगनिटो मोड को ऐसे करें एक्टिवेट

सबसे पहले YouTube ऐप को खोलें। ऐप में सर्च बार के दाहिने तरफ दिखाई दे रहे आइकन पर क्लिक करें। अगर आपने यूट्यूब ऐप में अपनी ईमेल आईडी से लॉगइन नहीं किया है तो आप साइन-इन पर क्लिक करें। अगर आपने पहले से साइन इन किया हुआ है तो सबसे ऊपर दिखाई दे रहे आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको Turn on इनकॉगनिटो का विकल्प दिखाई देगा। इनकॉगनिटो मोड पर क्लिक करने के बाद नीचे लिखा आएगा You're incognito। इतना ही नहीं, सर्च बार के दाहिने तरफ बने आइकन में भी अब आपको इनकॉगनिटो का चिह्न बना नजर आने लगेगा। incognito मोड एक्टिवेट होने के बाद आप चाहे कोई भी वीडियो देख सकते हैं। ऐप आपकी सर्च हिस्ट्री को ट्रैक नहीं कर पाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »