• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google का बड़ा एक्‍शन! लोगों से ‘ठगी’ करने वाले 3500 से ज्‍यादा लोन ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से हटाया

Google का बड़ा एक्‍शन! लोगों से ‘ठगी’ करने वाले 3500 से ज्‍यादा लोन ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से हटाया

Loan Apps : गूगल ने कहा है कि उसने लोन ऐप्‍स समेत 14.3 लाख से ज्‍यादा ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से हटाया है। ये ऐप्‍स नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

Google का बड़ा एक्‍शन! लोगों से ‘ठगी’ करने वाले 3500 से ज्‍यादा लोन ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से हटाया

कंपनी ने कहा है कि उसने 1.73 लाख बैड अकाउंटों को भी बैन किया है।

ख़ास बातें
  • ठगी करने वाले लोन ऐप्‍स के खिलाफ कार्रवाई
  • भारत में 3500 से ज्‍यादा लोन ऐप्‍स पर एक्‍शन
  • गूूगल ने ऐसे ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से हटाया
विज्ञापन
लोन देने के नाम पर कई ऐप्‍स (Loan Apps) ने बीते वर्षों में हजारों लोगों को परेशान किया है। लोन ऐप्‍स के चंगुल में फंसने वाले लोगों की आपबीती अक्‍सर न्‍यूज रिपोर्टों में सामने आती है। ऐसे ऐप्‍स के खिलाफ गूगल (Google) ने सख्‍त कार्रवाई की है। गूगल ने बताया है कि उसने साल 2022 में भारत में 3500 से ज्‍यादा लोन ऐप्‍स के खिलाफ ऐक्‍शन लिया, जो प्‍ले स्‍टोर की पॉलिसी का उल्‍लंघन कर रहे थे। गूगल के मुताबिक उसने ऐसे ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टाेर से हटा दिया है।   

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने कहा है कि उसने लोन ऐप्‍स समेत 14.3 लाख से ज्‍यादा ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से हटाया है। ये ऐप्‍स नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। कंपनी ने कहा है कि उसने 1.73 लाख बैड अकाउंटों को भी बैन किया है। 

एक बयान में गूगल ने कहा कि साल 2022 में भारत में हमने ऐसे 3500 ऐप्स का रिव्यू किया, जो पर्सनल लोन देने के नाम पर नियमों का उल्‍लंघन कर रहे थे। हमने उनके खिलाफ सख्‍त ऐक्‍शन लेते हुए उन्हें प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया। गूगल ने कहा कि सभी ऐप्‍स प्ले स्टोर के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। गूगल का कहना है कि उसकी कोशिश अपनी पॉलिसीज को अपडेट करते रहना और रिव्‍यू प्रोसेस को बेहतर बनाना है। 

कंपनी ने यह भी कहा कि साल 2023 में वह ऐड्स के लिए ज्‍यादा प्राइवेसी-फ्रेंडली अप्रोच अपनाएगी। गूगल एक टेक्‍नॉलजी लाने की तैयारी में है, जिसे वह प्राइवेसी सैंडबॉक्‍स (Privacy Sandbox) कहती है। इस टेक्‍नॉलजी में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की प्राइवेसी सेफ रहती है। गूगल ने कहा कि प्राइवेसी सैंडबॉक्‍स को शुरुआत में कुछ एंड्रॉयड डिवाइसेज पर बीटा के रूप में रोलआउट किया जाएगा। प्राइवेसी सैंडबॉक्‍स मुख्‍य रूप से कंपनियों और डेवलपर्स को मदद करता है और उन्‍हें डिजिटल बिजनेस बनाने में सहयोग देता है। 

गौरतलब है कि भारत में बीते कुछ वर्षों में तेजी से लोन ऐप्‍स का दायरा बढ़ा है। कई लोन ऐप्‍स अपने ग्राहकों को लोन देने के नाम पर उनसे ठगी अंजाम देते हैं। कस्‍टमर्स को प्रताड़‍ित करने के मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें कस्‍टमर्स के साथ-साथ उनके परिवारजनों से पैसों की उगाही की जाती है। गूगल के ऐक्‍शन से ऐसे मामलों में कमी आने की उम्‍मीद की जानी चाहिए। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »