Google Maps पर अब खोजें दिल्ली सरकार के रैन बसेरे और फूड शेल्टर्स

पहले Delhi Urban Shelter Improvement Board द्वारा संचालित 223 रैन बसेरों को प्रभावित लोगों के लिए खोल दिए गए थे, ताकि उनके भोजन और रहने संबंधी परेशानी को दूर किया जा सके।

Google Maps पर अब खोजें दिल्ली सरकार के रैन बसेरे और फूड शेल्टर्स

30 से ज़्यादा शहरों में पहले से उपलब्ध है Google Maps की यह सुविधा

ख़ास बातें
  • अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर Google के साथ साझेदारी की जानकारी दी
  • पहले 223 रैन बसेरे और फूड शेल्टर खोले गए थे
  • 1,047 रैन बसेरों और फूड शेल्टर्स की मैपिंग गूगल मैप पर हुई
विज्ञापन
कुछ समय पहले Google Maps पर भारत के 30 शहरों के पब्लिक फूड शेल्टर और नाइट शेल्टर यानी रैन बसेरों को लिस्ट किया गया था। इसी नक्शे-कदम पर चलते हुए अब दिल्ली सरकार ने भी गूगल मैप के साथ हाथ मिला लिया है। COVID-19 यानी कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल से अब 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इस लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिल्ली सरकार ने 1,000 से भी ज्यादा पब्लिक फूड शेल्टर और नाइट शेल्टर यानी रैन बसेरों का इंतज़ाम किया है। इन स्थानों को अब आप गूगल मैप और Map My India भी देख सकते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में बताया कि लॉकडाउन की समयसीमा आगे बढ़ते देख, अब वह Google India Maps के साथ मिलकर काम करेंगे। ताकि जरूरतमंदों को खाने और रहने की जगहें आसानी से मिल सके। केजरीवाल का कहना है कि वह लॉकडाउन से प्रभावित हर इंसान की मदद करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

 


आपको बता दें कि पहले Delhi Urban Shelter Improvement Board द्वारा संचालित 223 रैन बसेरों को प्रभावित लोगों के लिए खोल दिए गए थे, ताकि उनके भोजन और रहने संबंधी परेशानी को दूर किया जा सके।

हालांकि, बाद में सरकार 1,500 से ज्यादा फूड डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर्स के साथ-साथ अस्थाई रैन बसेरों को भी उन प्रवासी मजदूरों के लिए खोल दिया, जो कि शहर को छोड़कर अपने गांव जा रहे थे।

सरकार ने अपने एक बयान में कहा, "आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने वॉलंटियर और रिसर्चर टीम के साथ मिलकर इन राहत केंद्रों की मैपिंग गूगल पर की है। दिल्ली सरकार ने गूगल के साथ साझेदारी करके शुरुआती रूप में 1,047 रैन बसेरों और फूड शेल्टर्स की मैपिंग गूगप मैप पर की है, जिसमें रोजाना और अधिक जगहें जुड़ती रहेंगी।" आसानी से कोई भी अपने नजदीकी दिल्ली सरकार रैन बसेरों व फूड शेल्टर्स को गूगल मैप पर सर्च कर सकता है। इसके लिए बस आपको ''food shelters near me'' सर्च बॉक्स में सर्च करना है।

गूगल इंडिया ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली और 32 शहरों में जरूरतमंद के लिए फूड और नाइट शेल्टर खोजे जा सकते हैं।

 


गूगल मैप की तरह दिल्ली सरकार ने मैप माई इंडिया के साथ भी साझेदारी की है, इन जगहों को आप गूगल मैप के साथ माई मैप इंडिया पर भी सर्च कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Maps, COVID 19, Coronavirus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »