गूगल मैप्स अब बिना इंटरनेट के भी आपको दिखाएगा रास्ता

गूगल मैप्स अब बिना इंटरनेट के भी आपको दिखाएगा रास्ता
विज्ञापन
गूगल इंडिया ने बुधवार को घोषणा की है कि मैप्स ऐप अब ऑफलाइन भी उपलब्ध होगा। अब यूज़र ऑफलाइन मोड में भी नेविगेशन का फायदा उठा पाएंगे, वो भी वॉयस कमांड के साथ।

गूगल आई/ओ 2015 में ही कंपनी ने खुलासा किया था कि वह जल्द ही अपने मैप्स ऐप के लिए ऑफलाइन सर्च मोड लाएगी। कंपनी ने जोर देकर कहा था कि ये उन मार्केट के लिए है जहां पर इंटरनेट कनेक्शन बहुत बढ़िया नहीं है और डेटा चार्ज भी ज़्यादा है। वैसे पहले भी जीपीएस इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नेटवर्क की ज़रूरत नहीं पड़ती थी।

दरअसल, कंपनी ने बुधवार को ही ऑफलाइन मैप्स फ़ीचर को एंड्रॉयड के लिए रिलीज किया था। वैसे ऑफलाइन मैप्स पहले भी ऐप पर उपलब्ध था लेकिन अब यूज़र ऑफलाइन मोड में नेविगेशन और सर्च फ़ीचर का भी फायदा उठा पाएंगे। इसके अलावा किसी खास लोकेशन की ऑपरेशन का समय, कॉन्टेक्ट, रेटिंग भी अब ऑफलाइन मोड में एक्सेस किया जा सकेगा।
google maps offline io2015
ऑफलाइन मैप का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को अपनी चाहत के इलाके का मैप डिवाइस पर डाउनलोड करना होगा, और इसके बाद वे बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इसे एक्सेस कर सकते हैं। एक बार मैप सेव हो जाने के बाद यूज़र को ऑफलाइन मोड में भी हर चौक-चौराहे की जानकारी मिलती रहेगी। कहां दायें मुड़ना है और कहां बायें, बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी गूगल मैप्स ये सब बताता रहेगा।

कंपनी ने आगे बताया है कि सफर के दौरान जैसे ही डिवाइस इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ेगा, मैप्स अपने आप ऑनलाइन मोड में चला जाएगा। इस मोड में यूज़र लाइव ट्रैफिक का हाल जान पाएंगे। एक बात का ध्यान रहे कि वाई-फाई से कनेक्ट रहने पर ही गूगल मैप्स ऑफलाइन इलाकों का मैप डिवाइस पर डाउनलोड करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »