नौकरी खोजने में Google अब ऐसे करेगा आपकी मदद

Google ने मंगलवार को जॉब तलाशने वालों के लिए नई राह पेश की है। यह यूएस में पिछले साल आ चुके Google for Jobs से प्रेरित है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2018 16:27 IST

Google करेगा जॉब दिलाने में मदद

Google ने मंगलवार को जॉब तलाशने वालों के लिए नई राह पेश की है। यह यूएस में पिछले साल आ चुके Google for Jobs से प्रेरित है। इसकी मदद से देश में जॉब खोजना आसान बनाया जाएगा। यह विकल्प एंड्रॉयड व आईओएस यूज़र के लिए गूगल ऐप पर उपलब्ध हो गया है। इसे डेस्कटॉप, मोबाइल दोनों जगह इस्तेमाल में लाया जा सकता है। Google ने इसके लिए जॉब पोर्टल Aasaanjobs, Freshersworld, Headhonchos, IBM Talent Management Solutions, LinkedIn, Quezx, Shine.com, T-Jobs, TimesJobs और  WinsdomJobs के साथ करार किया है।
 

कंपनी इसके लिए राज्य सरकारों से भी बातचीत कर रही है, जिससे भारतीयों को जॉब के लिए नया प्लेटफॉर्म मिल सके। जैसे ही परिणाम उपलब्ध होंगे, यूज़र के हिसाब से उन्हें मदद दी जाएगी। यूज़र इसमें जॉब प्रोफाइल, टाइटल, लोकेशन, डेट पोस्टिड, कंपनी टाइप जैसे टर्म की मदद से जॉब खोजना आसान होगा। गूगल इसी के साथ ही पसंदीदा जॉब विकल्प को बुकमार्क करने की सुविधा भी देगी। यहां यूज़र को अलर्ट ईमेल के ज़रिए भी रोजगार की जानकारी मिलेगी।

अन्य पारंपरिक जॉब पोर्टल से इतर गूगल की इस सेवा में यूज़र को सीधे आवश्यक पद की जानकारी मिलेगी, जहां से ऐप्लाई करना आसान होगा। इसके लिए गूगल ने ओपन डॉक्युमेंट जारी किया है, जहां लिस्टिंग को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है। गूगल सर्च इंजीनियरिंग के अचिंत श्रीवास्तव ने बताया, गूगल विभिन्न राज्यों की सरकारों के साथ इस नए रोजगार प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रही है। श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में जॉब तलाशने वालों के हिसाब से कई बदलाव किए जा रहे हैं और उनके अनुभव को सरल बनाने को लेकर काम चल रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, job search, Google India, Internet, India, Google Job Search
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.