• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • जीमेल यूज़र को हो रही है एक खास किस्म की परेशानी, गूगल कर रही है जांच

जीमेल यूज़र को हो रही है एक खास किस्म की परेशानी, गूगल कर रही है जांच

जीमेल यूज़र को हो रही है एक खास किस्म की परेशानी, गूगल कर रही है जांच
विज्ञापन
गूगल ने स्वीकार किया है कि कुछ जीमेल यूज़र को अपने अकाउंट से अचानक साइन आउट होने की शिकायतें मिली हैं। हालांकि, अभी सर्च दिग्गज़ गूगल इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन गूगल ने साफ कर दिया है कि ऐसे कोई संकेत नहीं है जिससे इस समस्या की वजह किसी तरह की हैकिंग हो या अकाउंट की सुरक्षा पर कोई सवाल खड़ा हो।

कंपनी के प्रोडक्ट फोरम में गूगल के क्रिस्टल सी ने कहा कि कंपनी लगातार इस समस्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है। लेकिन गूगल ने यूज़र से अपने अकाउंट को दोबारा साइनइन करने को कहा है। सी ने अपनी पोस्ट में कहा, ''accounts.google.com पर दोबारा साइनइन करने की कोशिश करें और अगर आपको पासवर्ड याद नहीं है तो अपना पासवर्ड जानने के लिए इस लिंक (g.co/recover) का इस्तेमाल करें।''

गूगल ने जीमेल अकाउंट में लॉगिन की समस्या के बारे में बहुत सारी शिकायतें हैं, पर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये इस नए साइन आउट की समस्या से सीधे तौर पर जुड़ी हैं या नहीं।

इससे पहले इसी महीने, गूगल ने ऐलान किया था कि जीमेल इस साल के अंत तक क्रोम के पुराने वर्ज़न को सपोर्ट करना बंद कर देगा। सर्च दिग्गज़ ने यह भी पुष्टि की थी कि विंडोज़ एक्सपी और विंडोज़ विस्टा इस्तेमाल करने वाले जीमेल यूज़र इससे प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी ने कहा कि यह उन तरीकों में से एक है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि नए क्रोम वर्ज़न में दिए गए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट सभी यूज़र को मिल सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gmail, Internet, Apps, Google, Gmail Logging Out Issue
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »