फ्लिपकार्ट ने खरीदी 'फोनपे', पहले से आसान होगी पेमेंट प्रक्रिया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016 16:33 IST
फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को बेंगलूरु की मोबाइल पेमेंट कंपनी फोनपे को खरीदने का ऐलान कर दिया। फ्लिपकार्ट का कहना है कि इससे फ्लिपकार्ट यूजर को ज्यादा सुरक्षित और आसान पेमेंट प्रकिया मिल सकेगी।

फ्लिपकार्ट के पूर्व कर्मचारी समीर निगम और राहुल चारी द्वारा शुरू की गई कंपनी फोनपे एक संयुक्त पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) बेस्ड प्रोडक्ट बना रही है जिससे बैंक अकाउंट यूजर अपने यूनीक आइडेंटिफिकेशन और मोबाइल फोन नंबर या फिर वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के तहत इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) के जरिए इमीडिएट फंड ट्रांसफर कर बिना दूसरी बैंक डिटेल साझा किए पेमेंट की जी सकती है।

पेमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फ्लिपकार्ट ने यह तीसरा बड़ा अधिग्रहण किया है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2014 में एनजीपे और सितंबर 2015 में एफएक्समार्ट को खरीदा था। एक महीने पहले ही फ्लिपकार्ट ने अपने एंड्रॉयड ऐप पर एफएक्समार्ट द्वारा बनाए गए फ्लिपकार्ट मनी पेमेंट वॉलेट लॉन्च किया था

फोनपे ने अभी तक अपना ऐप जारी नहीं किया है लेकिन इसकी वेबसाइट के मुताबिक, फोनपे ऐप से पैसे का लेन-दन, बिल भुगतान, ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग बिना कोई ओटीपी और दूसरे पिन नंबर डाले बिना ही की जा सकती है।

फ्लिपकार्ट के अनुसार,  फोनपे टीम का फ्लिपकार्ट में विलय होगा लेकिन यह एक इंडिपेंडेंट बिजनेस यूनिट की तरह काम करती रहेगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.