सोशल साइट Facebook पर जल्द कर सकेंगे डेटिंग भी

Facebook पर जल्द डेटिंग का भी मज़ा लिया जा सकेगा। कंपनी के चीफ एग्जिक्युटिव मार्क ज़करबर्ग ने मंगलवार को कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट लोगों को रोमेंटिक रिलेसनशिप में मदद करने का कदम उठा रही है।

सोशल साइट Facebook पर जल्द कर सकेंगे डेटिंग भी
ख़ास बातें
  • Facebook पर जल्द मिलना शुरू होगा डेटिंग का भी मज़ा
  • मार्क ज़करबर्ग ने फेसबुक की सालाना कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान
  • यूज़र को रोमेंटिक रिलेसनशिप में मदद करेगी फेसबुक
विज्ञापन
Facebook पर जल्द डेटिंग का भी मज़ा लिया जा सकेगा। कंपनी के चीफ एग्जिक्युटिव मार्क ज़करबर्ग ने मंगलवार को कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट लोगों को रोमेंटिक रिलेसनशिप में मदद करने का कदम उठा रही है। ज़करबर्ग ने फेसबुक की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में सॉफ्टवेयर डिवेलपर्स को संबोधित करते हुए कहा कि डेटिंग सर्विस ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ेगी। उन्होंने कहा, ''वर्तमान में 20 करोड़ लोगों ने फेसबुक पर खुद को 'सिंगल' करार दिया है, जिससे ऐसा लगता है कि कुछ करना चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''यह फीचर लोगों को लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों की तलाश में मदद करेगा। ना कि सिर्फ एक-दो बार मिलने की ज़रिया। यह वैकल्पिक होगा और इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।'' हालांकि, उन्होंने लॉन्च की तारीख को लेकर कुछ नहीं कहा। ज़करबर्ग ने बताया कि डेटिंग सर्विस पूरी तरह निजी होगी, इसे आपकी लिस्ट में जुड़े दोस्त नहीं देख पाएंगे।

आपको बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका व फेसबुक डेटा विवाद अभी थमा नहीं है। ज़करबर्ग अपने व फेसबुक के पक्ष में कई तरह की सफाइयां पेश कर चुके हैं। उन्होंने इसी दिशा में कहा कि फेसबुक जल्द 'क्लियर हिस्ट्री' का विकल्प लेकर आ रही है, जिसकी मदद से यूज़र फेसबुक की सारी हिस्ट्री खुद हटा सकेंगे।

कंपनी ने एक अलग ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''यह फीचर एनेबल होने पर वेब व ऐप पर इन्फो भेजेगा, जिसे आपने इस्तेमाल किया है। इसे डिलीट कर स्टोर की एबिलिटी को ऑफ करना होगा।'' इस तरह यूज़र फेसबुक की सारी जानकारी व सर्च आदि को डिलीट कर पाएंगे और उन्हें कोई थर्ड पार्टी देखने में सक्षम नहीं होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, dating, dating app, facebook app

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »