विंडोज 10 के लिए यूनिवर्सल फेसबुक ऐप का बीटा वर्ज़न रिलीज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जून 2016 10:40 IST
आखिरकार टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को लंबे इंतजार के बद विंडोज़ के लिए आधिकारिक फेसबुक ऐप मिल गया है। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि यह ऐप विंडोज़ 10 से लैस पर्सनल कम्प्यूटर और स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा।

विंडोज़ सेंट्रल की खबर के अनुसार, ''फेसबुक का ध्यान अब विंडोज़ 10 प्लेटफॉर्म पर है, विंडोज़ स्टोर पर विंडोज 10 एप्लिकेशन का एक बीटा वर्जन डाउनलोड किया गया है।''

अभी तक उपलब्ध फेसबुक के मोबाइल ऐप को माइक्रोसॉफ्ट ने फेसबुक के बीहाफ पर डेवलेप किया था। बीटा में उपलब्ध नया फेसबुक ऐप सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक द्वारा डेवेलप और पब्लिश किया गया एक यूनिवर्सल विंडोज़ ऐप (यूडब्ल्यूपी) है। इसे विॆडोज़ 10 स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है।

विंडोज़ 10 मोबाइल डिवाइस में फिलहाल उपलब्ध फेसबुक ऐप में फेसबुक की ब्रांडिंग, डिजाइन क्यू और एपीआई एक्सेस है। लेकिन इसे माइक्रोसॉफ्ट ने इसलिए बनाया ताकि एंड्रॉयड और आईओएस की तरह इसके स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म को फेसबुक क्लाइंट ऐप मिल सके।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि विंडोज़ 10 पीसी और टैबलेट के लिए फेसबुक ऐप को अप्रैल में फेसबुक द्वारा बनाए एक ऐप से रीप्लेस कर दिया गया था। दिग्गज़ सोशल मीडिया कंपनी ने डेस्कॉप और टैबलेट के लिए फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर ऐप लॉन्च किए थे। इसके अलावा विंडोज़ 10 मोबाइल के लिए इंस्टाग्राम ऐप भी पेश किया था।
Advertisement

विंडोज़ 10 के लिए फेसबुक द्वारा फेसबुक का बीटा ऐप एक यूनिवर्सल विंडोज़ ऐप है जिसका मतलब है कि यह विंडोज़ 10 पीसी, टैबलेट और स्मार्टफोन पर काम करेगा। कंपनी ने उसी समय ऐलान किया था कि वह मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर ऐप को इस साल जारी करेगी। और अब लगता है कि कम से कम बीटा फेज़ में फेसबुक ऐप को जारी कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.