• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक लाइव 360 वीडियो लॉन्च, 2017 में सभी पेज और प्रोफाइल के लिए होगा उपलब्ध

फेसबुक लाइव 360 वीडियो लॉन्च, 2017 में सभी पेज और प्रोफाइल के लिए होगा उपलब्ध

फेसबुक लाइव 360 वीडियो लॉन्च, 2017 में सभी पेज और प्रोफाइल के लिए होगा उपलब्ध
ख़ास बातें
  • फेसबुक लाइव 360 वीडियो सभी यूज़र व पेज के लिए 2017 तक उपलब्ध होगा
  • फेसबुक, नेशनल जियोग्राफिक के साथ इसका डेब्यू करेगा
  • इंस्टाग्राम ने अमेरिका में स्टोरीज पर लाइव वीडियो की शुरुआत कर दी है
विज्ञापन
फेसबुक ने 2016 की शुरुआत में लाइव  वीडियो स्ट्रीमिंग की शुरुआत की थी। और फिर धीरे-धीरे यह सभी यूज़र के लिए जारी किया गया। कंपनी ने अपने ऐप में भी 360 डिग्री वीडियो के लिए सपोर्ट जारी कर दिया। अब, फेसबुक ने अपने दो फ़ीचर को एक साथ जोड़ दिया है और इसे नाम दिया है फेसबुक लाइव 360 वीडियो। वहीं इंस्टाग्राम ने अमेरिका में सभी यूज़र के लिए स्टोरीज़ के लिए लाइव वीडियो फ़ीचर शुरू कर दिया है।

सोशल नेटवर्क ने सोमवार को 360 डिग्री  फेसबुक लाइव वीडियो पेश किया। यह फ़ीचर आने वाले महीनों में लाइव एपीआई के जरिए सभी पेजों पर उपलब्ध होगा। फेसबुक ने यह भी पुष्टि करते हुए बताया कि लाइव 360 वीडियो को 2017 तक सभी पेज व प्रोफाइल में जारी कर दिया जाएगा।

कंपनी ने फेसबुक के नए लाइव 360 वीडियो के डेब्यू के लिए नेशनल जियोग्राफिक के साथ टाई-अप किया है। नेशनल जियोग्राफिक के पहले लाइव 360 वीडियो में दुनियाभर के सात वैज्ञानिकों को दिखाया जाएगा। फेसबुक ने बताया कि लाइव 360 वीडियो में एक सेशन सवाल और जवाब का होगा जिसमें विज्ञान विशेषज्ञ, लेखक फेसबुक दर्शको के सवालों के जवाब देंगे।

इस बीच, फेसबुक अपने मूमेंट्स का लाइटवेट वेब वर्ज़न धीरे-धीरे जारी कर रहा है। फेसबुकडॉटकॉम के बांयीं तरफ इसे देखा जा सकता है। वेब वर्ज़न से यूज़र तस्वीरें अपलोड नहीं कर सकते लेकिन आपके या आपके कॉन्टेक्ट द्वारा साझा किए गए कॉन्टेक्ट को व्यू कर सकते हैं। तस्वीरें पोस्ट करने के लिए यूज़र को एंड्रॉयड या आईओएस ऐप को डाउनलोड करना होगा।

वहीं दूसरी तरफ, इंस्टाग्राम ने अमेरिका अपने स्टोरीज पेज पर लाइव वीडियो फ़ीचर जारी करना शुरू कर दिया है। इस फ़ीचर का ऐलान नवंबर में हुआ था। स्टोरीज पर लाइव वीडियो के जरिए यूज़र कैमरा खोलकर दांयीं तरफ स्वैप कर 'स्टार्ट लाइव वीडियो' बटन पर टैप कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »