• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब फेसबुक पर हिंदी में लिखने के लिए अलग हिंदी कीबोर्ड की ज़रूरत नहीं

अब फेसबुक पर हिंदी में लिखने के लिए अलग हिंदी कीबोर्ड की ज़रूरत नहीं

अब फेसबुक पर हिंदी में लिखने के लिए अलग हिंदी कीबोर्ड की ज़रूरत नहीं
विज्ञापन
अगर आने वाले दिनों में हर दूसरा शख्स फेसबुक पर हिंदी में पोस्ट करता नज़र आए या फिर आपके किसी पोस्ट पर हिंदी में कमेंट करे तो चौंकिएगा मत। क्योंकि फेसबुक ने अपने एंड्रॉयड ऐप के लिए नया लाइटवेट हिंदी एडिटर रिलीज किया है।

ऐप की सेटिंग्स में इस फ़ीचर को ऑन कर देने के बाद आपको अपडेट और कमेंट टाइप करते वक्त रोमन कैरेक्टर को हिंदी स्क्रिप्ट में बदलने का विकल्प मिलेगा। ध्यान रहे कि यह अनुवाद नहीं होगा, बल्कि यह फ़ीचर आपके द्वारा रोमन में लिखे गए कैरेक्टर को देवनागरी स्क्रिप्ट में ट्रांसलिट्रेट करेगा। उदाहरण के तौर पर, 'ab hindi mai' इस फ़ीचर के इस्तेमाल के बाद 'अब हिंदी में' बन जाएगा।

गौरतलब है कि एंड्रॉयड पर फेसबुक के वी73 वर्ज़न को इस फ़ीचर के साथ रिलीज किया गया है। इसमें ऐप के अंदर ही एक ऑनस्क्रीन कीबोर्ड मौजूद है। पोस्ट के दौरान बार पर नज़र आ रहे कीबोर्ड आइकन को टैप करके आप देवनागरी लिपि में आउटपुट हासिल कर पाएंगे।

अगर आप ट्रांसलिट्रेशन के बाद मिलने वाले हिंदी कंटेंट से संतुष्ट नहीं है तो आप बायीं तरफ नज़र आ रहे कीबोर्ड आइकन पर टैप करके नए हिंदी शब्द जोड़ सकते हैं, या फिर दायीं तरफ नज़र आ रहे तीन डॉट पर टैप करके और शब्दों का विकल्प पा सकते हैं।

इस फ़ीचर को लॉन्च करते हुए फेसबुक ने बताया, "जब यूज़र अंग्रेजी में शब्द टाइप करते हैं और उसके बदले में देवनागरी लिपि में शब्द का सुझाव देते हैं। यह फ़ीचर यूज़र द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे विकल्प को भी याद रखेगा। हमने अभी इस फ़ीचर को रोलआउट ही किया है। आने वाले दिनों में इसे और बेहतर बनाने की कोशिश जारी रहेगी।''

कंपनी ने नए हिंदी ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर को रिलीज करने की दो मुख्य वज़हें बताईं हैं। पहला, ज्यादातर स्मार्टफोन मल्टीलिंग्वल इनपुट फ़ीचर के साथ नहीं आते। दूसरा, एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र अपने डिवाइस पर थर्ड-पार्टी हिंदी कीबोर्ड तो इंस्टॉल कर सकते हैं। लेकिन फेसबुक पर टाइप करने से उन्हें कीबोर्ड बदलना पड़ता है। यह परेशान करने वाला हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »