Twitter : एलन मस्‍क की निकली हेकड़ी! निकाले गए कई कर्मचारियों को वापस बुला रही कंपनी, कहा- गलती हो गई

Twitter : लगता है कि अचानक से बहुत सारे लोगों को निकालने से कंपनी के काम पर असर पड़ रहा है। ऐसे दर्जनों कर्मचारियों से कॉन्‍टैक्‍ट किया जा रहा है, जिन्‍हें कुछ दिन पहले ही कंपनी से निकाले जाने का फरमान सुनाया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 12:20 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों को बाहर किया है
  • लेकिन उनमें से कुछ कर्मचारियों से फ‍िर संपर्क किया जा रहा
  • उनसे वापस लौटने के लिए कहा जा रहा है

Twitter : अरबपति एलन मस्‍क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी में धड़ाधड़ छंटनी की गई है।

अरबपति एलन मस्‍क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) पर ‘कब्‍जे' के बाद कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी की है। कॉस्‍ट कटिंग के नाम पर करीब 3700 लोगों को बाहर का रास्‍ता दिखाया गया है। हालांकि लगता है कि अचानक से बहुत सारे लोगों को निकालने से कंपनी के काम पर असर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विटर ने निकाले गए कुछ कर्मचारियों को वापस बुलाया है। दलील दी है कि उन्हें ‘गलती से' निकाल दिया गया। ऐसे दर्जनों कर्मचारियों से कॉन्‍टैक्‍ट किया जा रहा है, जिन्‍हें कुछ दिन पहले ही कंपनी से निकाले जाने का फरमान सुनाया गया था। 

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों को वापस लौटने के लिए कहा गया है, उनमें से कुछ के आगे यह दलील दी गई है कि उन्‍हें गलती से हटा दिया गया था। ऐसे लोगों को निकाले जाने के बाद कंपनी को एहसास हुआ कि ट्विटर के लिए उनका काम और एक्‍सपीरियंस जरूरी हो सकता है। 

अरबपति एलन मस्‍क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी में धड़ाधड़ छंटनी की गई। टॉप लेवल से लेकर एक आम कर्मचारी पर तक छंटनी की गाज गिरी। भारत में भी बड़े पैमाने पर ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ी है। करीब 3700 लोगों को ई-मेल भेजकर यह बताया गया कि उन्‍हें निकाला गया है। हालांकि अब जिस तरह से लोगों को बुलाया जा रहा है, उससे पता चलता है कि ट्विटर का यह कदम जल्‍दबाजी में लिया गया अराजक फैसला था। कंपनी ने इस मामले में अबतक कुछ नहीं कहा है। 

इससे पहले शुक्रवार को एलन मस्‍क ने ट्वीट किया था कि ट्विटर के पास कोई और विकल्प नहीं बचा था। कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि ट्विटर के पास अब करीब 3,700 कर्मचारी बचे हैं। उन सभी पर काम का बहुत ज्‍यादा दबाव है। इस वजह से कई कर्मचारियों के ऑफ‍िस में ही सो जाने की तस्‍वीरें भी सामने आई हैं। 

गौरतलब है कि ट्विटर, ब्‍लू टिक के लिए भी सब्‍सक्रिप्‍शन प्‍लान ला रही है। Twitter ने iOS के लिए एक अपडेट रिलीज किया है जिसमें नए Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को भी प्रस्तुत किया गया है। Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स को उनके प्रोफाइल पर ऑटोमैटिक तरीके से ब्लू चेकमार्क मिलेगा, जो पहले केवल कॉरपोरेट्स, सेलेब्रिटीज और प्रसिद्ध व्यक्तियों के वेरिफाइड एकाउंट्स को दिया जाता था। ब्लू टिक के लिए ट्विटर यूजर्स को अमेरिका में 4.99 डॉलर के बजाय 7.99 डॉलर प्रति माह का भुगतान करना होगा। मस्क ने संकेत दिया है कि अन्य देशों में लोगों की परेचिंग पावर के अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  2. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  5. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  6. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  7. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  8. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  9. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  10. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.