• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • चीन में प्रोटेस्ट के लिए डेटिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं प्रदर्शनकारी, सरकार हुई सख्त

चीन में प्रोटेस्ट के लिए डेटिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं प्रदर्शनकारी, सरकार हुई सख्त

चीन में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में डेटिंग ऐप्स और Telegram ऐप लोगों के लिए सबसे बड़े हथियार बनकर उभरे हैं। यदि आपको नहीं पता तो बता दें कि चीन में ज्यादातर प्लेटफॉर्म सरकार की नजर में रहते हैं।

चीन में प्रोटेस्ट के लिए डेटिंग ऐप्स का सहारा ले रहे हैं प्रदर्शनकारी, सरकार हुई सख्त

China में Zero Covid Policy को लागू किया गया है

ख़ास बातें
  • चीन में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के लिए डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल हो रहा है
  • Telegram के जरिए भी ग्लोबल लेवल पर भेजे जा रहे हैं संदेश
  • चीनी सरकार लगातार इन ऐप्स पर रख रही है नजर
विज्ञापन
चीन (China) में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना लॉकडाउन (Corona Lockdown) का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जो देखते ही देखते विदेशों में भी फैल गया। कहा जा रहा है कि इन प्रदर्शनों को देखते हुए चीनी सरकार सख्त जीरो कोविड पॉलिसी (Zero Covid Policy) में ढ़ील देने की तैयारी कर रही है। हालांकि, एक रिपोर्ट ऐसी भी सामने आई है, जहां दावा किया गया है कि सरकार देश में डेटिंग ऐप्स पर शिकंजा कस रही है, क्योंकि इनका इस्तेमाल विरोध प्रदर्शनों में किया जा रहा है।

इंडिया टुडे के अनुसार, चीन में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में डेटिंग ऐप्स और Telegram ऐप लोगों के लिए सबसे बड़े हथियार बनकर उभरे हैं। यदि आपको नहीं पता तो बता दें कि चीन में ज्यादातर प्लेटफॉर्म सरकार की नजर में रहते हैं। देश में सोशल मीडिया ऐप्स, जैसे Facebook, Twitter आदि बैन हैं और इनके बजाय वहां केवल चुनिंदा घरेलू प्लेटफॉर्म चलते हैं। इसके अलावा, Google या Bing जैसे बड़े सर्च इंजन के बजाय वहां चीन का खुद का सर्च इंजन चलाया जाता है।

यही कारण है कि प्रदर्शनकारियों ने देश से बाहर इस्तेमाल किए जाने वाले प्लेटफॉर्म जैसे डेटिंग ऐप्स और Telegram का इस्तेमाल करना शुरू किया। रिपोर्ट बताती है कि चीनी प्रदर्शनकारियों ने डेटिंग ऐप्स का डीपी पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों की फोटो और वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया।

रिपोर्ट आगे बताती है कि चीनी प्रदर्शनकारी इन प्रदर्शनों से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सेव करने लगे हैं। प्रदर्शनकारी सोशल मीडिया पर कोड वर्ड में मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें हांगझू नाम के एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जो दरअसल चीन का एक शहर है। इस शहर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 

इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि प्रदर्शनकारियों ऑनलाइन सेंसरशिप से बचने हुए VPN का इस्तेमाल करके ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं या नहीं।

बताते चलें कि 24 नवंबर को शिनजियांग उइघुर की राजधानी उरुमकी में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद दस लोगों की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते लोगों को इस बिल्डिंग से निकलने में समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके चलते ज्यादा लोगों की मौत हुई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »