Bharat Taxi Launched: Ola, Uber, Rapido को चुनौती देने आया कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म, जानें क्या है खास

Bharat Taxi भारत में लॉन्च हो गया है। यह कोऑपरेटिव ओन्ड राइड हाइलिंग प्लेटफॉर्म है, जहां ड्राइवर मालिक की भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 19:56 IST
ख़ास बातें
  • Bharat Taxi को कोऑपरेटिव ओन्ड राइड हाइलिंग प्लेटफॉर्म बताया गया
  • ड्राइवर होंगे मालिक, जीरो कमीशन मॉडल पर काम करेगा ऐप
  • ऑटो, बाइक टैक्सी और कैब बुकिंग की सुविधा एक ऐप में

Bharat Taxi में ड्राइवर होंगे मालिक, जीरो कमीशन मॉडल पर काम करेगा ऐप

सरकार समर्थित राइड हाइलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर भारत के भीड़भाड़ वाले मोबिलिटी मार्केट में एंट्री कर ली है। इस प्लेटफॉर्म को बाकी ऐप्स से अलग बताते हुए इसे दुनिया का पहला कोऑपरेटिव ओन्ड राइड हाइलिंग प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है, जहां ड्राइवर सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं बल्कि मालिक की भूमिका में होंगे। Bharat Taxi को दो महीने के पायलट के बाद लॉन्च किया गया है और इसका मकसद एग्रीगेटर बेस्ड कैब सर्विस मॉडल को एक पीपल सेंट्रिक ऑप्शन देना है।

Bharat Taxi प्लेटफॉर्म Sahakar Taxi Cooperative Limited द्वारा डेवलप किया गया है, जो एक मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी है और इसे Ministry of Cooperation का सपोर्ट हासिल है। Bharat Taxi खुद को जीरो कमीशन, बिना सर्ज प्राइसिंग और ड्राइवर ओनरशिप वाले मॉडल के तौर पर पेश कर रहा है, जहां ड्राइवरों को Sarathi कहा जाता है और वे प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी होते हैं।

Advertisement

Bharat Taxi ऐप के जरिए यूजर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर ऑटो, बाइक टैक्सी और कैब बुक कर सकते हैं। इसमें इकॉनमी, सेडान, XL और प्रायोरिटी जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। यह ऐप फिलहाल Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है। Ministry of Cooperation के मुताबिक, पारंपरिक राइड हेलिंग ऐप्स जहां ड्राइवरों से 20 से 30 फीसदी तक कमीशन लेते हैं, वहीं Bharat Taxi जीरो कमीशन मॉडल पर काम करता है और मुनाफा सीधे ड्राइवर मेंबर्स के बीच बांटा जाता है।

प्लेटफॉर्म ने कुछ खास इनिशिएटिव्स भी शुरू किए हैं, जिनमें Bike Didi प्रोग्राम शामिल है। इसके तहत अब तक 150 से ज्यादा महिला ड्राइवर प्लेटफॉर्म से जुड़ चुकी हैं। इस पहल का मकसद महिलाओं की सेफ्टी से जुड़ी चिंताओं को कम करना और उनके लिए रोजगार के नए मौके तैयार करना बताया गया है।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Bharat Taxi ऐप में वन टैप SOS बटन दिया गया है, जो लोकल पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ा रहता है। इसके साथ इमरजेंसी कॉन्टैक्ट अलर्ट, इन ऐप सायरन और लाइव राइड ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जिन्हें परिवार और दोस्तों के साथ शेयर किया जा सकता है। हालांकि, सरकार का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म की असली पहचान टेक्नोलॉजी से ज्यादा उसके स्ट्रक्चर में है।

Advertisement

Ministry of Cooperation के मुताबिक, Bharat Taxi को एक कम्युनिटी ओन्ड ऑप्शन के तौर पर डिजाइन किया गया है, जहां ड्राइवर प्लेटफॉर्म के सेंटर में होते हैं। Sarathi Hi Malik स्लोगन के तहत ड्राइवरों को शेयरहोल्डर बनाया जाता है। लॉन्च इवेंट के दौरान बेहतर परफॉर्म करने वाले Sarathis को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.