• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • मोबाइल ऐप से दर्ज होगी शिकायत, नहीं जाना पड़ेगा पुलिस स्‍टेशन! इस राज्‍य में शुरू हुई सर्विस

मोबाइल ऐप से दर्ज होगी शिकायत, नहीं जाना पड़ेगा पुलिस स्‍टेशन! इस राज्‍य में शुरू हुई सर्विस

ऐप की मदद से किरायेदारों का सत्‍यापन और क्‍लीयरेंस सर्टिफ‍िकेशन जैसे काम भी कराए जा सकते हैं।

मोबाइल ऐप से दर्ज होगी शिकायत, नहीं जाना पड़ेगा पुलिस स्‍टेशन! इस राज्‍य में शुरू हुई सर्विस

Photo Credit: play store

बुधवार को राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने सचिवालय में ऐप को लॉन्‍च किया।

ख़ास बातें
  • अरुणाचल प्रदेश में लोगों के लिए लॉन्‍च हुआ ऐप
  • पुलिस विभाग से जुड़ी कई सेवाएं मिलेंगी ऑनलाइन
  • लोगों को नहीं होगी पुलिस स्‍टेशन जाने की जरूरत
विज्ञापन
तकनीक जैसे-जैसे एडवांस हो रही है, तमाम राज्‍यों की सरकारें भी उससे जुड़कर हाईटेक हो रही हैं। नॉर्थ-ईस्‍ट के राज्‍य अरुणाचल प्रदेश ने अपने लोगों की सेफ्टी और सिक्‍योरिटी के लिए एक मोबाइल ऐप्लिकेशन को लॉन्‍च किया है। यह मुसीबत के वक्‍त शिकायत दर्ज कराने का एक प्‍लेटफॉर्म है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि मोबाइल ऐप का नाम 'अरुणपोल' (Arunpol) है। 

'अरुणपोल' में एक इमरजेंसी फीचर दिया गया है, जिसके जरिए मुसीबत के समय कोई भी पुलिस स्‍टेशन तक आसानी से संपर्क कर सकता है। इस ऐप की मदद से किरायेदारों का सत्‍यापन और क्‍लीयरेंस सर्टिफ‍िकेशन जैसे काम भी कराए जा सकते हैं।  

रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार को राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने सचिवालय में ऐप को लॉन्‍च किया। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 'अरुण पोल सेवा' वीकल को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने ऐप से जुड़ा ट्वीट भी किया। उन्‍होंने बताया कि अरुणपोल ऐप को लॉन्‍च किया है। इसकी मदद से लोग अरुणाचल प्रदेश पुलिस द्वारा दिए जाने वाले पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेशन, घरेलू मदद और किरायेदार सत्यापन जैसी सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। 

इसके अलावा ट्रैफ‍िक सर्विसेज और लॉस्‍ट रिपोर्ट पर भी मदद ले सकते हैं। सीमए ने कहा कि इस कदम से प्रशासन को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और फ्रेंडली पुलिसिंग सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। सीएम ने बताया कि उन्‍होंने 'अरुण पोल सेवा वीकल' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जागरूकता पैदा करेगा और लोगों से फीडबैक भी लेगा। गृह मंत्री बामांग फेलिक्स ने कहा कि इस मोबाइल ऐप पर आम लोगों को पुलिस स्टेशन आए बिना शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Arunpol, Arunpol App, Arunachal Pradesh, Pema Khandu, App launch

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »