एंड्रॉयड 7.0 नॉगट में डेटा सेवर फ़ीचर होगा और समझदारः रिपोर्ट

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 17 अगस्त 2016 17:03 IST
इसमें कोई दोमत नहीं है कि हम और आप बार-बार मोबाइल इंटरनेट डेटा के लिए पैसे खर्चने को लेकर बेहद परेशान होते हैं। शायद यही वजह है कि हमें एंड्रॉयड डिवाइस में डेटा सेवर फ़ीचर बेहद ही पसंद हैं। अब ताजा लीक हुई जानकारियों को सही माना जाए तो एंड्रॉयड 7.0 नॉगट में डेटा सेविंग फ़ीचर और भी स्मार्ट हो जाएगा।

मौजूदा एंड्रॉयड वर्ज़न में यूज़र को डेटा की खपत नियंत्रित रखने के लिए कई विकल्प दिए गए हैं। यूज़र वार्निंग लिमिट तय कर सकते हैं। इसके अलावा आप चुनिंदा ऐप को पूरी छूट के साथ डेटा एक्सेस दे सकते हैं। ऐसा लगता है कि एंड्रॉयड के नए वर्ज़न में यूज़र को ज्यादा समझदार डेटा सेवर फ़ीचर मिलेगा। नया फ़ीचर यह भी तय करेगा कि किसी ऐप को कितना डेटा दिया जाए।

एंड्रॉयड 7.0 नॉगट में डेटा सेवर फ़ीचर अनलिमिटेड डेटा प्लान रहने पर ऐप को अनियंत्रित इंटरनेट एक्सेस देगा। लेकिन लिमिटेड डेटा प्लान रहने पर यह फ़ीचर ऐप्स के इंटरनेट एक्सेस की सीमा तय कर देगा। यह जानकारी एंड्रॉयड सेंट्रल ने दी है।

अगर आप विदेश यात्रा पर है और एक प्री-पेड लोकल सिम कार्ड भी खरीदते हैं तो नया डेटा सेविंग फ़ीचर काम करेगा।
Advertisement

डेटा सेवर फ़ीचर बैकग्राउंड प्रोसेस में खपत होने वाले डेटा को नियंत्रित करेगा। हालांकि, यूज़र के पास लिमिटेड डेटा प्लान में भी किसी भी ऐप को अनलिमिटेड एक्सेस देने का विकल्प मौजूद रहेगा।
Advertisement

आज जब आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है, ऐसे में यह देखना मज़ेदार रहेगा कि एंड्रॉयड 7.0 नॉगट का डेटा सेवर फ़ीचर कैसे काम करता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google, Internet, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.