Amazon Prime का मासिक सब्सक्रिप्शन अब सिर्फ 129 रुपये में

Amazon Prime ने गुपचुप ढंग से नया मासिक अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान भारत में उतार दिया है। नई स्कीम के तहत नॉन-प्राइम...

Amazon Prime का मासिक सब्सक्रिप्शन अब सिर्फ 129 रुपये में

Amazon Prime

ख़ास बातें
  • Amazon Prime ने गुपचुप ढंग से नया मासिक प्लान लॉन्च किया
  • Amazon Prime की सेवाओं का लाभ अब सिर्फ 129 रुपये में
  • Amazon Prime का लाभ उठाने के लिए खर्चने पड़ते थे 999 रुपये
विज्ञापन
Amazon Prime ने गुपचुप ढंग से नया मासिक अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान भारत में उतार दिया है। नई स्कीम के तहत नॉन-प्राइम सब्सक्राइबर Amazon Prime की सेवाओं का लाभ अब सिर्फ 129 रुपये में ले सकते हैं। वर्तमान में यह सब्सक्रिप्शन डेबिट-क्रेडिट कार्ड तक सीमित था, जिसमें ऑटो रिन्यू मेथड लागू रहता है। हालांकि, अमेज़न यूज़र को इसके लिए 3 दिन पहले नोटिफाई करता है, जिससे एकाउंट ऑटो-रिन्यू हो सके।

सालाना सब्सक्रिप्शन की बात करें तो Amazon Prime का लाभ उठाने के लिए खर्चने पड़ते हैं 999 रुपये। हमने अमेज़न इंडिया से सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान को लेकर बात की है, जिसे हम जल्द अपडेट करेंगे। जैसा कि हमने पहले बताया, कुछ यूज़र को अमेज़न का सब्सक्रिप्शन ऑफर दिख रहा है और हम भी इसे स्पॉट करने में सफल रहे। सबसे पहले फेसबुक यूज़र रवि मिश्रा और उसके बाद कई अन्य लोगों ने इसे देखा। हालांकि, यह सिर्फ नॉन-अमेज़न प्राइम मेंबर को ही दिखाई दे रहा है। Amazon Prime वर्तमान में यूज़र को वन-डे डिलीवरी, छूट के साथ समान दिन डिलीवरी, प्राइम वीडियो, अमेज़न म्यूज़िक का लाभ देती है।

हाल में ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने नो रश डिलीवरी सेवा शुरू की थी, जो यूज़र को देरी से डिलीवरी देने पर कैशबैक देती है। यूज़र के पास मासिक प्लान को रिन्यू ना करने का भी विकल्प है।

बता दें कि Amazon Prime की भारत में शुरुआत जुलाई 2016 में हुई थी। उस वक्त इसकी प्रमोशनल कीमत 499 रुपये थी, जिसमें यूज़र को सालाना प्लान का लाभ मिला था। हालांकि, लॉन्च के एक साल बाद यह कीमत 999 रुपये हो गई और बड़ी संख्या में यूज़र इससे जुड़े। यूएस से तुलना करें तो Amazon Prime की कीमत सालाना 119 डॉलर (8,100 रुपये) है। भारत में यह तुलनात्मक तौर पर काफी सस्ता है। पिछले साल अमेज़न इंडिया ने प्राइम डे की शुरुआत देश में की थी, जो यूज़र को एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और कैशबैक का लाभ देती है। यह लाभ सिर्फ अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर को ही मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Prime
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »