Amazon Alexa से अब हिंदी और हिंगलिश में करें बात

Amazon Alexa in Hindi, Hinglish: अमेजन द्वारा भारत में Alexa वॉयस असिस्टेंट को पेश किए जाने के लगभग दो साल बाद अब कंपनी ने हिंदी और हिंगलिश भाषा के लिए सपोर्ट को भी जोड़ दिया है।

Amazon Alexa से अब हिंदी और हिंगलिश में करें बात

Amazon Alexa: अमेजन ऐलेक्सा से अब हिंदी और हिंगलिश में करें बात

ख़ास बातें
  • Amazon Alexa अब हिंदी भाषा सपोर्ट के साथ
  • हिंदी सपोर्ट के लिए यूज़र्स को ऐलेक्सा लैंग्वेज को स्विच करना होगा
  • Amazon Alexa अब हिंगलिश सपोर्ट के साथ भी
विज्ञापन
Amazon द्वारा भारत में Alexa वॉयस असिस्टेंट को पेश किए जाने के लगभग दो साल बाद अब कंपनी ने हिंदी और हिंगलिश भाषा के लिए सपोर्ट को जोड़ दिया है। Amazon Echo यूज़र्स आज से हिंदी को अपनी डिफॉल्ट भाषा के रूप में सेट कर सकते हैं। अमेजन का कहना है कि ऐलेक्सा अब यूज़र्स द्वारा हिंदी या फिर हिंगलिश में बोले गए हर बात को समझ सकेगा।

हिंदी भाषा में ऐलेक्सा से बात करने के लिए यूज़र्स को "Alexa, help me set up Hindi" कमांड देनी होगी। भारत में मौजूदा इको यूज़र्स ऐलेक्सा ऐप के डिवाइस सेटिंग्स में जाकर लैंग्वेज ऑप्शन में हिंदी भाषा का चुनाव कर सकते हैं। ईको शो यूज़र्स स्क्रीन पर ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप कर सेटिंग्स सेक्शन को एक्सेस कर सकते हैं।

ऐलेक्सा अब 'बॉलीवुड के लेटेस्ट गाने सनाओ', 'क्रिकेट स्कोर बताओ', ' शेर की आवाज़ सुनाओ' या 'ऐलेक्सा, अपना बारे में बताओ' जैसे कमांड को समझ सकता है। Alexa in Hindi आज से Bose के स्मार्ट स्पीकर्स के लिए भी उपलब्ध है।  Motorola, MyBox, Boat, Portronics, Fingers, Sony, iBall और Dish जैसी कंपनियां भी जल्द अपने मौजूदा ऐलेक्सा-बिल्ट इन डिवाइस को हिंदी और हिंगलिश भाषा के सपोर्ट के साथ अपडेट करेंगी।

ऐलेक्सा को भारत में 2017 में उतारा गया था। यूज़र्स ऐलेक्सा से चुटकुले, शायरियां, गेम्स, कबीर के दोहे, पंचतंत्र की कहानियां, बॉलीवुड डायलॉग आदि हिंदी कंटेंट के बारे में भी पूछ सकते हैं। Amazon वॉयस असिस्टेंट में एक साथ मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट को जोड़ने के लिए काम कर रही है।

याद करा दें कि अमेजन के अभी 6 इको स्मार्ट स्पीकर्स उपलब्ध हैं। कंपनी Echo Input, Echo Sub, Echo Link और Echo Link Amp जैसी डिवाइस भी बेचती है। Amazon के अलावा भी कई अन्य ब्रांड है जो ऐलेक्सा वॉयस असिस्टेंट से लैस स्मार्ट स्पीकर्स और स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस को बेचते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »