एयरटेल विंक म्यूज़िक स्ट्रीमिंग ऐप 5 करोड़ बार डाउनलोड

विज्ञापन
प्रणय परब, अपडेटेड: 30 मार्च 2017 18:24 IST
ख़ास बातें
  • विंक म्यूज़िक ने जानकारी दी, उसके ऐप को 5 करोड़ लोगों ने इंस्टॉल किया
  • बताया गया है कि हर दिन करीब 1 लाख लोग ऐप को इंस्टॉल करते हैं
  • बता दें कि विंक एक म्यूज़िक स्ट्रीमिंग ऐप है
विंक म्यूज़िक ने जानकारी दी है कि उसके ऐप को 5 करोड़ लोगों ने इंस्टॉल किया है। बताया गया है कि हर दिन करीब 1 लाख लोग ऐप को इंस्टॉल करते हैं। कंपनी ने यह जानकारी ऐप एनेलिटिक्स कंपनी ऐप एनी के आंकड़ों के आधार पर दी है। बता दें कि विंक एक म्यूज़िक स्ट्रीमिंग ऐप है। इस ऐप को भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल द्वारा बनाया गया है।

ऐप एनी के डेटा के मुताबिक, कैटेगरी टाइम में विंक की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। इसका मतलब है कि विंक इस कैटेगरी का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप है। विंक के सीईओ कार्तिक सेठ ने कहा कि एक आम यूज़र औसतनहर दिन विंक म्यूज़िक पर 75 मिनट तक गाने सुनता है। गैजेट्स 360 ने विंक म्यूज़िक से एक्टिव यूज़र की संख्या जानने की कोशिश की और पेड सब्सक्राइबर के बारे में भी जानना चाहा। हालांकि, कंपनी ने इन आंकड़ों को साझा करने से इनकार कर दिया।
Advertisement

विंक वैसे तो सिर्फ ऐप सर्विस है। लेकिन वेब पर बीटा वर्ज़न भी उपलब्ध है।  कार्तिक शेठ ने गैजेट्स 360 को बताया, "ज़्यादातर विंक यूज़र इसके बारे में किसी और से सुनकर आए हैं। हमने विंक के लिए कोई बैनर वाले विज्ञापन नहीं किए हैं।" यही वजह है ऐप पर हर दिन लोग घंटे से भी ज़्यादा वक्त बिताते हैं।

विंक पर आईफोन यूज़र के लिए पेमेंट का तरीका बेहद ही आसान है। हालांकि, भारत में इसके ज़्यादातर यूज़र हैं। इसका मतलब है कि विंक एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ज़्यादा लोकप्रिय है। अब तक विंक ने एयरटेल यूज़र को सब्सक्राइब करने का आसान तरीका दिया है।  लेकिन जिन यूज़र के पास एयरटेल सिम नहीं है वे गूगल प्ले के ज़रिए इसकी सेवा के लिए भुगतान कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Airtel, Wynk, Music, iOS, Android, Google Play, App Store, Music Streaming
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.