• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • 20 वर्ष की भारतीय छात्रा ने जीता Apple का कोडिंग चैलेंज, आंखों के मरीजों के लिए बनाया ऐप

20 वर्ष की भारतीय छात्रा ने जीता Apple का कोडिंग चैलेंज, आंखों के मरीजों के लिए बनाया ऐप

अस्मी के ऐप में स्क्रीन के चारों ओर एक गेंद घूमती है, जिसे लगातार देखना होता है। ऐप फिर यूजर की आंखों की एक्टिविटी को ट्रैक करता है।

20 वर्ष की भारतीय छात्रा ने जीता Apple का कोडिंग चैलेंज, आंखों के मरीजों के लिए बनाया ऐप
ख़ास बातें
  • ऐप में स्क्रीन के चारों ओर एक गेंद घूमती है, जिसे लगातार देखना होता है
  • ऐप फिर यूजर की आंखों की एक्टिविटी को ट्रैक करता है
  • इसका उद्देश्य आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करना है
विज्ञापन
इंदौर की 20 वर्षिय युवा अस्मी जैन ने Apple के WWDC23 स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज को जीता है। टेक दिग्गज हर साल कुछ चुनिंदा लोगों को इस चैलेंज के विजेता के रूप में चुनता है और इस साल तीन विजेताओं में से एक भारत की अस्मी जैन है, जिन्होंने स्विफ्ट कोडिंग भाषा का उपयोग करके मूल ऐप बनाए। इंदौर में मेडी-कैप्स यूनिवर्सिटी की छात्रा जैन ने एक ऐसा ऐप डेवलप किया है, जो स्क्रीन के चारों ओर घूमने वाली गेंद का पीछा करने वाले यूजर की आंखों की एक्टिविटी को ट्रैक करने का काम करता है।

Apple ने मंगलवार को विजेताओं की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि भारत में इंदौर शहर की अस्मी जैन कंपनी के WWDC23 Swift Student Challenge की विजेता है। बता दें कि अस्मी के दोस्त दोस्त के अंकल को ब्रेन सर्जरी करानी थी, जिसकी वजह से उनकी आंख की पुतली ने जगह बदल दी थी और चेहरे में पेरेलाइज हो गया था। इसी घटना ने अस्मी को ऐप बनाने की प्रेरणा दी।

अस्मी के ऐप में स्क्रीन के चारों ओर एक गेंद घूमती है, जिसे लगातार देखना होता है। ऐप फिर यूजर की आंखों की एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसका उद्देश्य आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करना है। जैन को उम्मीद है कि इस ऐप इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की आंखों की स्थिति और चोटों से जूझ रहे लोग कर सकते हैं।

ऐप्पल की रिलीज के अनुसार, जैन ने इसपर कहा, (अनुवादित) "मेरे लिए एक ऐप प्लेग्राउंड बनाना महत्वपूर्ण था जो उनके जैसे लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सके।" उन्होंने आगे जोड़ा, "मेरा अगला लक्ष्य फीडबैक प्राप्त करना है और यह सुनिश्चित करना है कि यह प्रभावी और उपयोगकर्ता के अनुकूल है, और फिर इसे ऐप स्टोर पर जारी करेंगे।" 

20 वर्षीय छात्रा का कहना है कि कोडिंग के लिए उनकी प्रेरणा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में समस्याओं को हल करने के विचार से आती है। यह सब कई वर्षों पहले शुरू हुआ जब उसने अपने आसपास के लोगों की मदद करने की सोची।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asmi Jain, WWDC Swift Student Challenge, Apple Challenge
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »